सारंगढ़ बिलाईगढ़ -भारतीय जनता युवा मोर्चा, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ द्वारा जिला भाजपा कार्यालय, सारंगढ़ में JOIN BJYM अभियान के अंतर्गत पोस्टर विमोचन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से बसना विधानसभा विधायक संपत अग्रवाल , जिला प्रभारी शंकर अग्रवाल , भाजपा जिलाध्यक्ष ज्योतिलाल पटेल, जिला सह प्रभारी श्रीमती विद्या सिदार , जिला महामंत्री अमित तिवारी , द्वारिका साहू की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम भारतीय जनता युवा मोर्चा, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ के जिला अध्यक्ष हितेश अजगल्ले के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इस अवसर पर वरिष्ठजन, युवा मोर्चा के जिला पदाधिकारीगण, मंडल अध्यक्ष, मंडल महामंत्री एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
पोस्टर विमोचन के दौरान उपस्थित अतिथियों ने JOIN BJYM अभियान को संगठन विस्तार का महत्वपूर्ण माध्यम बताते हुए अधिक से अधिक युवाओं को भारतीय जनता युवा मोर्चा से जोड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवाओं की सक्रिय भागीदारी से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को और अधिक मजबूती प्राप्त होगी।
कार्यक्रम में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं का उत्साह देखने योग्य रहा। बड़ी संख्या में उपस्थित युवा साथियों ने अभियान को प्रत्येक मंडल, शक्ति केंद्र एवं बूथ स्तर तक पहुँचाकर अधिकाधिक युवाओं को JOIN BJYM से जोड़ने का संकल्प लिया।

More Stories
अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर आशा निकेतन में वृद्धजनों का हुआ सम्मान
जनपद अध्यक्ष ममता राजीव सिंह समेत अतिथियों ने लिया बुजुर्गों का आशीर्वाद, स्वास्थ्य शिविर में हुआ निःशुल्क परीक्षण
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के आंगन पहुंचा सेवा संकल्प, जनप्रतिनिधियों ने बढ़ाया उत्साह