बिलाईगढ़। विकासखंड बिलाईगढ़ के ग्राम पंचायत पंडरीपाली एड. फिरित लाल खटकर अध्यक्ष अधिवक्ता संघ भटगांव पिता स्वर्गीय बलिराम सरदार के दशगात्र (दशकर्म) कार्यक्रम में विधानसभा क्षेत्र सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं ग्रामीण शामिल हुए। सभी ने दिवंगत आत्मा को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
दशगात्र कार्यक्रम में नगरीय प्रशासन के पूर्व मंत्री शिव डहरिया, क्षेत्रीय विधायक कविता प्राण लहरे, सारंगढ़ विधायक उत्तरी जांगड़े, सामाजिक कार्यकर्ता यादराम हिरवानी, जिला कांग्रेस अध्यक्ष ताराचंद देवांगन, घनश्याम मनहर, पी.के. घृतलहरे, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बिलाईगढ़ के अध्यक्ष लकेश्वर देवांगन, सरसीवां ब्लॉक अध्यक्ष भीष्म साहू, सोनाखान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष युधिष्ठिर नायक, विधायक प्रतिनिधि राम नारायण भट्ट, कांग्रेस नेता छत्रसाल साहू, यादव समाज बिलाईगढ़ के अध्यक्ष धनेश यादव, जागेश्वर लहरे, शंकर नारंग, लता जाटवर, सूरज तिवारी, रामदास जांगड़े,रामशंकर साहू, शैलेंद्र देवांगन,नीतीश बंजारे, भूपेंद्र विकांत साहू, हुलेश्वर महिलांगे, अरुण मालाकार पूर्व जिला अध्यक्ष जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ , रोहित महिलाने सचिव सतनामी विकास परिषद सारंगढ़ , उज्जैन रात्रे विधायक प्रतिनिधि बिलाईगढ़, दीनानाथ जाटवर उपाध्यक्ष सरपंच संघ बिलाईगढ़ , दारिकांत रत्नेश प्रदेश सचिव PMJA, गोलू अग्रावल , भागीरथी चंद्र मंडल अध्यक्ष ,गोपाल पांडेय, दिलहरण साहू, सुधा चौहान, नरेंद्र कुर्रे, पुकराम कुर्रे, मलेच्छ राम खूंटे सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित सभी लोगों ने स्वर्गीय बलि सरदार के व्यक्तित्व एवं उनके सामाजिक योगदान को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की तथा ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

More Stories
अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर आशा निकेतन में वृद्धजनों का हुआ सम्मान
जनपद अध्यक्ष ममता राजीव सिंह समेत अतिथियों ने लिया बुजुर्गों का आशीर्वाद, स्वास्थ्य शिविर में हुआ निःशुल्क परीक्षण
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के आंगन पहुंचा सेवा संकल्प, जनप्रतिनिधियों ने बढ़ाया उत्साह