सारंगढ़। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो), जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ की परिचयात्मक एवं कामकाजी बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई। बैठक में मुख्य रूप से आगामी संगठनात्मक गतिविधियों, सदस्यता अभियान तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की गई।कार्यक्रम में जिला प्रभारी जसराज (बाला) चंद्राकर, जिला सह प्रभारी ब्रह्मानंद पटेल, प्रदेश महामंत्री हरिनाथ खूंटे, भाजयुमो जिला अध्यक्ष हितेश अजगल्ले एवं महासमुंद जिला उपाध्यक्ष दुर्गा शंकर दुबे का विशेष मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।

5 अगस्त को आयोजित होगा ‘JOIN BJYM’ कार्यक्रम
बैठक के दौरान आगामी सदस्यता अभियान को जमीनी स्तर पर प्रभावी एवं व्यापक रूप से चलाने का संकल्प लिया गया। इसके साथ ही 5 अगस्त को प्रदेश अध्यक्ष के जिला आगमन पर आयोजित होने वाले ‘JOIN BJYM’ कार्यक्रम की तैयारियों और रूपरेखा को लेकर विस्तृत रणनीति तैयार की गई।राष्ट्र निर्माण के लिए युवाओं को जोड़ने का आह्वानबैठक में उपस्थित वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं अतिथियों ने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए आह्वान किया कि अधिक से अधिक युवाओं को संगठन से जोड़कर राष्ट्र निर्माण के संकल्प को और सशक्त बनाया जाए।इस अवसर पर भाजयुमो के जिला पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य, मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्रीगण की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी कार्यकर्ताओं ने आगामी कार्यक्रमों को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने का संकल्प व्यक्त किया।

More Stories
उलखर आरोग्य मंदिर बना सारंगढ़ का पहला NQAS सर्टिफाइड उप स्वास्थ्य केंद्र
बलिराम खटकर जी ( सरदार) को भावभीनी श्रद्धांजलि: दशगात्र कार्यक्रम में पूर्व मंत्री, विधायक एवं जनप्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में लोग हुए शामिल
PDS दुकानों में स्टॉक का खेल? हर महीने बढ़ रहा शेष चावल, गोदामों में नहीं दिख रहा स्टॉक,,फिर भी जारी हो रहा अंधाधून मूल आवंटन