August 6, 2026

5 अगस्त को ‘JOIN BJYM’ कार्यक्रम, सदस्यता अभियान को व्यापक बनाने पर बनी रणनीति

खबर शेयर करें

सारंगढ़ बिलाईगढ़। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में आगामी सदस्यता अभियान को जिले में प्रभावी एवं व्यापक रूप से संचालित करने तथा आगामी 5 अगस्त को प्रदेश अध्यक्ष के आगमन के अवसर पर आयोजित होने वाले ‘JOIN BJYM’ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।
बैठक में मुख्य रूप से जिला प्रभारी जसराज (बाला) चंद्राकर, जिला सह प्रभारी ब्रह्मानंद पटेल, प्रदेश महामंत्री हरिनाथ खूंटे, भाजयुमो जिला अध्यक्ष हितेश अजगल्ले एवं महासमुंद जिला उपाध्यक्ष दुर्गा शंकर दुबे का विशेष मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। वरिष्ठ नेताओं ने संगठन की मजबूती और आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

राष्ट्र निर्माण के संकल्प को सशक्त करने का आह्वान बैठक में उपस्थित सभी नेताओं और पदाधिकारियों ने एक स्वर में जिले के अधिक से अधिक युवाओं को भारतीय जनता युवा मोर्चा से जोड़ने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि युवा ही संगठन की रीढ़ हैं और उन्हें भाजयुमो से जोड़कर राष्ट्र निर्माण के संकल्प को और अधिक सशक्त बनाया जाएगा। 5 अगस्त को होने वाले ‘JOIN BJYM’ कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए सभी मंडलों में जोर-शोर से तैयारियां की जा रही हैं।
इस अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य, मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्रीगण की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी कार्यकर्ताओं ने सौंपे गए दायित्वों को पूरी निष्ठा के साथ पूरा करने का भरोसा दिलाया।