विश्व आदिवासी दिवस छात्रावास में धूमधाम से मानाया गया।
छात्रावास के होनहार विद्यार्थी कु.दिव्या कोसले छात्रा नायक बनी।
सारंगढ़- सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के सारंगढ़ तहसील के ग्रामीण क्षेत्र में स्थित प्री मैट्रिक अनुसूचित जाति कन्या छात्रावास – छिन्द में हर्षोल्लास के साथ विश्व आदिवासी दिवस मनाया गया। इस अवसर पर बच्चों एवं अधीक्षक द्वारा वृक्षारोपण किया गया। छात्रावास परिसर लगभग गार्डन के रूप में विकसित हो गई है। लगातार फल जैसे अमरूद , सीताफल , आम ,आंवला , नींबू , संतरा , श्रीआँवला , केला , लौंग , पपीता एवं सब्जी मुनगा ,भिंडी , लौकी , करेला लगाकर किचन गार्डन लगाई गई है। फूलों में गुलाब , मंदार , कनेर पिंक लाल सफेद , तथा विभिन्न प्रकार के फूल और शो पत्ता लगाकर बहुत सुंदर बागवानी के रूप में सौंदर्यीकरण की गई है।

यह उल्लेखनीय है कि इस संस्था में कक्षा 6 वी से अध्ययनरत रही छात्रा नायक कु. सृष्टि कोसले कक्षा 10 वी में 90 प्रतिशत लाकर छात्रावास की नाम रोशन की है। तथा इस वर्ष छात्रावास में 12 बालिकायें कक्षा 8 वी में थी ।सभी की 80 प्रतिशत से अधिक रही। सबसे अधिक 93 प्रतिशत प्राप्त करने वाली उत्कृष्ट विद्यार्थी कु. दिव्या कोसले को सर्वसम्मति से निर्विरोध छात्रा नायक बनाई गई।

सभी बच्चों एवं अधीक्षिका द्वारा बधाई शुभकामनाएं दी गई। अधीक्षिका की निरंतर पहल से छात्रावास में पढ़ाई की माहौल निर्मित हुई तथा अनुसूचित जाति , जनजाति , पिछड़े वर्ग कि बच्चों के हित में सराहनीय प्रयास की जा रही है। तथा जनके पहल से सुंदर वातावरण विकसित हुई है । अच्छी सुंदर व्यवस्था बनाकर बच्चों के सर्वांगीण विकास में अच्छी योगदान दे रही है।

कन्या छात्रावास एक आदर्श के रूप में जिले में एक अलग पहचान बनाने में सफल रही है। जिले के आदिवासी विकास विभाग के अधिकारी कर्मचारियों के मार्गदर्शन व सहयोग से यह संस्था एवं अध्ययनरत बच्चे उच्च शिखर की ओर अग्रसर है। छात्रावास के बच्चे प्रोजेक्टर के माध्यम से पढ़ाई भी करते हैं। मनोरंजन के लिये टीवी है एवं कम्प्यूटर शिक्षा के लिए कम्प्यूटर उपलब्ध है। सुव्यवस्थित संचालन के लिए अधीक्षिका की सराहनीय सहयोग मिलती है। जिस कारण से छात्रावास में दूरदराज से एवं अन्य जिले से बच्चे प्रवेश लिए हैं।


More Stories
नरियरा बिजली सब स्टेशन में एक से डेढ़ फीट पानी जान जोखिम में डालकर ड्यूटी कर रहे कर्मचारी
भाजयुमो सारंगढ़ ने शहीद आरक्षक सुभाष बेहरा के परिजनों से भेंट कर तिरंगा ध्वज व श्रीफल भेंट किया
वन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 24 अधिकारियों के तबादले,,, सारंगढ़ के भी बदले गए