August 18, 2026

बसना के 3 खिलाड़ी राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के लिए चयनित

खबर शेयर करें

बसना : खबर निरीक्षण

संभाग स्तरीय शालेय कीड़ा प्रतियोगिता के अंतर्गत बालिका वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन लखौली में किया गया था,जिसमें बसना विकास खण्ड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बड़े साजापाली की कक्षा 12वीं की छात्रा नेहा दुबे और पीएम श्री सेजेस बसना की कक्षा 10वीं की छात्रा दीप्ति भोई ने महासमुंद जिला की ओर से खेलते हुए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के आधार पर रायपुर संभाग कबड्डी सीनियर वर्ग की टीम में चयनित हुए एवं यह टीम अब पेंड्रा जी पी एम में आयोजित होने वाले 26वें राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता भाग लेगी।
इसी तरह विकास खण्ड के पीएम श्री सेजेस बसना के कक्षा 9 वीं की छात्रा युक्ति सोनी ने महासमुंद जिला ताइक्वांडो टीम की ओर से खेलते हुए संबलपुर(धमतरी)में आयोजित संभाग स्तरीय शालेय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन कर पेंड्रा में आयोजित होने वाले 26वें राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए।
कोच भूपेन्द्र प्रधान ने बताया कि पेंड्रा में यह शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता दिनांक 18/08/2026 से 21/08/2026 तक आयोजित होगी जिसमें कबड्डी,ताइक्वांडो,जिम्नास्टिक एवं क्रिकेट 14 वर्ष वर्ग के खेल शामिल हैं।
खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन के लिए विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी बद्री विशाल जोल्हे,सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी लोकेश्वर सिंह कंवर,प्राचार्य पीएम श्री सेजेस बसना सुश्री गिरिजा साहू,प्राचार्य शा.उ.मा.वि बड़े साजापाली उग्रसेन पटेल सहित विकास खण्ड बसना के अधिकारी- कर्मचारी एवं खेल प्रेमियों ने शुभकामनाएं दी।
इन खिलाड़ियों के मार्गदर्शन में व्यायाम शिक्षकगण भूपेन्द्र प्रधान,शम्भूनाथ प्रधान,इमरान दयाला,सत्यनारायण ठाकुर, ,दुर्योधन पटेल,घनश्याम पटेल,रुपधर पटेल,अरुण कुजूर,चुड़ामणी कन्नौजे,टेकचंद नायक का विशेष सहयोग रहा।