August 18, 2026

छत्तीसगढ़ में 23 IAS अफसरों के तबादले, कई जिलों के कलेक्टर बदले

खबर शेयर करें

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने 18 अगस्त 2026 को भारतीय प्रशासनिक सेवा के 23 अधिकारियों के पदस्थापना आदेश जारी किए हैं।
आदेश के तहत कई जिलों के कलेक्टरों को बदला गया है और कुछ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
कुंदन कुमार को मुंगेली कलेक्टर के पद से हटाकर कलेक्टर कांकेर के पद पर पदस्थ किया गया है।
वहीं अमृत विकास तोपनो को सक्ती कलेक्टर से हटाकर मुंगेली कलेक्टर बनाया गया है।
जयश्री जैन को संयुक्त सचिव वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग से कलेक्टर सक्ती की जिम्मेदारी दी गई है।
तुलिका प्रजापति को मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी कलेक्टर से हटाकर कलेक्टर कबीरधाम बनाया गया है।
उनकी जगह तन्जुजा सलाम को मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी का कलेक्टर बनाया गया है।
रणवीर शर्मा को समाज कल्याण संचालक के पद से अस्थाई रूप से हटाकर कलेक्टर गरियाबंद की जिम्मेदारी दी गई है।
वहीं गरियाबंद कलेक्टर भगवान सिंह उईके को संयुक्त सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग के पद पर पदस्थ किया गया है।
गोपाळ वर्मा को कबीरधाम कलेक्टर से हटाकर संयुक्त सचिव, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।
रोमा श्रीवास्तव को मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत सरगुजा के पद पर पदस्थ किया गया है।
आकांक्षा शिक्षा खलखो को संचालक खेल एवं युवा कल्याण का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
लीना कोसम को आयुक्त, नगर पालिक निगम दुर्ग के पद पर पदस्थ किया गया है।
वीरेन्द्र बहादुर पंचभाई को अपर कलेक्टर नारायणपुर से अपर कलेक्टर बिलासपुर बनाया गया है।
इसके अलावा नगरीय प्रशासन, खाद्य, पर्यटन, जल जीवन मिशन, समाज कल्याण समेत विभिन्न विभागों में भी अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।