सारंगढ़ बिलाईगढ़ – राशनकार्ड धारियों के लिए के जरूरी खबर है अब उन्हें एक साथ दो महीने का चावल मिलेगा आपको बता दे छत्तीसगढ़ में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत राशन कार्डधारियों को सितंबर और अक्टूबर 2026 का चावल एक साथ दिया जाएगा। खाद्य विभाग ने दोनों महीनों के आवंटित चावल का एकमुश्त वितरण करने के निर्देश जारी किए हैं।
विभाग के निर्देश के अनुसार सितंबर और अक्टूबर माह के लिए पात्र राशन कार्डधारियों को निर्धारित मात्रा में दो महीने का चावल एक साथ दिया जाएगा। इसके लिए उचित मूल्य दुकानों में पर्याप्त मात्रा में चावल का भंडारण सुनिश्चित करने कहा गया है। हालांकि चावल के अलावा बाकी मिलने वही सामग्री शक्कर, चना, नमक, गुड़ सहित अन्य राशन सामग्री का वितरण हर महीने दिया जायेगा


More Stories
नगर पंचायत पवनी में निःशुल्क आयुष स्वास्थ्य मेला एवं जागरूकता शिविर संपन्न
स्वतंत्रता का शक्तिशाली महामंत्र है वन्दे मातरम्: चूड़ामणि पटेल
घर में घुसकर परिवार पर हमला, टांगिया-रापा और लाठी से मारपीट