सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले की कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के नाम और फोटो का इस्तेमाल कर किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा कथित तौर पर फर्जी फेसबुक आईडी बनाए जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि इस फर्जी आईडी से कुछ लोगों को मैसेज भी भेजे गए हैं।

मामले की जानकारी कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के संज्ञान में आने के बाद उन्होंने जिलेवासियों से सावधान रहने की अपील की है। कलेक्टर ने स्पष्ट किया है कि उनके नाम और फोटो का इस्तेमाल कर बनाई गई फर्जी फेसबुक आईडी से भेजे जाने वाले किसी भी मैसेज को नजरअंदाज करें और उस पर विश्वास न करें।
कलेक्टर की अपील के बाद अब यह सवाल भी उठ रहा है कि आखिर उनके नाम और फोटो का इस्तेमाल कर फर्जी आईडी किसने बनाई और लोगों को मैसेज भेजने के पीछे उसका उद्देश्य क्या था। मामले में संबंधित फर्जी आईडी की पहचान और उसके संचालन करने वाले व्यक्ति की जांच किया जाना जरूरी है।
प्रशासन की ओर से लोगों से अपील की गई है कि वे सोशल मीडिया पर किसी भी संदिग्ध प्रोफाइल या मैसेज के झांसे में न आएं और आवश्यकता पड़ने पर इसकी सूचना संबंधित अधिकारियों या पुलिस को दें।


More Stories
कटंगडीह विद्यालय मे बौद्धिक प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
भटगांव में नवपदस्थ तहसीलदार श्रीमती नेत्रप्रभा सिदार का अधिवक्ता संघ ने किया स्वागत
विकसित भारत जी राम जी योजना के कार्यों में तेजी लाएं, श्रमिकों की संख्या बढ़ाकर समय-सीमा में करें पूर्ण – कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू