September 12, 2026

खाद्य मंत्री दयालदास बघेल से मिले भाजपा नेता हरिनाथ खूंटे, सारंगढ़ के स्थानीय मुद्दों पर हुई सार्थक चर्चा

खबर शेयर करें

विपक्ष और विरोधियों की बयानबाजी को बताया ओछी राजनीति, मुलाकात को बताया क्षेत्र के हित में अहम कदम

रायपुर / सारंगढ़।प्रदेश की राजधानी रायपुर में भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री एवं क्षेत्र के सक्रिय युवा नेता हरिनाथ खूंटे ने प्रदेश के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री दयालदास बघेल से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान सारंगढ़ अंचल के वर्तमान राजनीतिक हालात, स्थानीय जनसमस्याओं और प्रशासनिक विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।पूर्व आगमन के दौरान अधूरी रह गई शिकायतों पर हुई बात गौरतलब है कि बीते दिनों खाद्य मंत्री दयालदास बघेल का सारंगढ़ प्रवास हुआ था। उस समय अंचल के आमजनों एवं कार्यकर्ताओं ने मंत्री के समक्ष क्षेत्र से जुड़ी कई गंभीर शिकायतें रखी थीं। समय की कमी और परिस्थितिवश उन समस्याओं का पूर्ण व सार्थक समाधान उस समय नहीं निकल पाया था। इसी संदर्भ में रायपुर में हुई इस व्यक्तिगत मुलाकात को बेहद अहम और निर्णायक माना जा रहा है।हरिनाथ खूंटे ने क्षेत्र की उन अधूरी समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए मंत्री का ध्यान पुनः आकर्षित कराया।

ओछी राजनीति करने वालों को दिया करारा जवाब ?विगत दिनों रेस्ट हाउस के घटनाक्रम को लेकर जिस तरह से स्थानीय स्तर पर कतिपय नेताओं और विरोधियों द्वारा अनर्गल बयानबाजी की जा रही थी, इस मुलाकात को उन राजनीतिक विरोधियों के मुंह पर करारा जवाब माना जा रहा है। राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि हरिनाथ खूंटे ने अपनी सांगठनिक परिपक्वता, राजनीतिक समझ और सक्रियता का परिचय देते हुए यह स्पष्ट कर दिया है कि उनका ध्येय केवल और केवल क्षेत्र का विकास एवं जनहित है। ओछी राजनीति करने वाले तत्वों को दरकिनार करते हुए उन्होंने सीधे शीर्ष नेतृत्व के समक्ष बात रखकर अपनी दूरदर्शिता साबित की है।
समस्याओं के समाधान का मिला आश्वासन मुलाकात के अंत में खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने सारंगढ़ क्षेत्र की समस्याओं को गंभीरता से सुना और आश्वस्त किया कि क्षेत्र की सभी वाजिब मांगों और जनसमस्याओं का शीघ्रता से समाधान किया जाएगा। उन्होंने युवा नेतृत्व की सक्रियता की सराहना करते हुए संगठन एवं शासन के बीच बेहतर समन्वय बनाकर काम करने की बात कही।