February 5, 2026

मादक पदार्थ गांजा पर सिघोड़ा पुलिस की बड़ी कार्यवाही

खबर शेयर करें

सरायपाली : गोपाल लहरिया

अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी करते 03 अन्तर्राज्जीय तस्कर पुलिस की गिरफ्त में,आरोपियों के कब्जे से कुल 14 किलो ग्राम गांजा कीमती लगभग 2,10,000 रूपये (दो लाख दस हजार) रूपये जप्त किए,

सायबर सेल की टीम एवं थाना सिंघोड़ा की सयुक्त कार्यवाही

थाना सिंघोडा क्षेत्र में दिनांक 27.05.2024 को मुखबीर की सूचना पर बस का इंतजार कर रहे तीन व्यक्तियो को एन एच 53 रोड रेहटीखोल मे घेराबंदी कर पकडा गया! जिसे पूछताछ करने पर गोल-मोल जवाब देने लगा और कड़ाई से पूछताछ करने पर तीन बैग मे गांजा रखकर सोनपुर उडिसा से छतरपुर मध्यप्रदेश खपाने ले जाना बताया l
उक्त व्यक्तियों का नाम पता पूछने पर अपना नाम 1-यादवेन्द्र सिंह यादव पिता ब्रशभान यादव उम्र 20 साल,2-सचिन यादव पिता रज्जू यादव उम्र 19 साल,3-छोटू यादव पिता रामप्रकाश यादव उम्र 21 साल साकिन बंधीखोल थाना इशानगर जिला छतरपुर मध्यप्रदेश का निवासी होना बताये l
इनके कब्जे से तीनो बैग की तलाशी लेने पर बैग के अंदर खाखी रंग से टेपिंग किया हुआ कुल 14 किलोग्राम नमीयुक्त अवैध मादक पदार्थ गांजा मिला।
उक्त संदेहियों को गांजा रखने के संबंध में वैध दस्तावेज/कागजात पेश करने कहा गया जो किसी प्रकार का दस्तावेज/कागजात नही होना बताया। जिस पर पुलिस की टीम द्वारा आरोपीयो के कब्जे से कुल 14 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमती 210000 रूपये जप्त कर थाना सिंघोडा में अपराध धारा 20बी नारकोटिक एक्ट के तहत् कार्यवाही की गई।
यह सम्पूर्ण कार्यवाही सिंघोड़ा पुलिस के द्वारा की गई है l