सारंगढ़-बिलाईगढ़:छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) लखपति दीदी योजना के तहत…
सारंगढ़-बिलाईगढ़:
छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) लखपति दीदी योजना के तहत संचालित साखी क्लस्टर पेड्रावन में बड़े पैमाने पर अनियमिताओं, भेदभाव और अवैध वसूली का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़ित महिला कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर से लिखित शिकायत कर उचित कार्यवाही की मांग की है।
ग्राम चकरदा (तहसील- सरसीवां) निवासी मीना सोनवानी (पति- रामेश्वर सोनवानी) ने कलेक्टर सारंगढ़-बिलाईगढ़ को सौंपे ज्ञापन में बताया कि वे पिछले पांच वर्षों से बिहान योजना के अंतर्गत सक्रिय महिला (AW/CRP) के पद पर निष्ठापूर्वक कार्य कर रही हैं। उन्होंने अपने गांव में कई नए महिला स्व-सहायता समूहों का गठन कराया और पुराने समूहों को सक्रिय रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
लाखों-करोड़ों के बजट के बावजूद नहीं मिला स्वरोजगार लाभ
शिकायत में आरोप लगाया गया है कि क्लस्टर स्तर पर करोड़ों रुपये की राशि उपलब्ध होने के बावजूद, बीते पांच सालों से निरंतर काम कर रही कार्यकर्ताओं को स्वरोजगार या किसी भी प्रकार की आर्थिक सहायता राशि नहीं दी गई।
मीना सोनवानी ने पेड्रावन में पदस्थ PRP चंद्रकला वैष्णव तथा FL/CRP संध्या रत्नाकर और गंगा आजाद पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोप है कि ये कर्मचारी पद का दुरुपयोग करते हुए सक्रिय महिलाओं के साथ पक्षपात करते हैं, उन्हें डराते-धमकाते हैं और अवैध वसूली का दबाव बनाते हैं। शिकायत में मांग की गई है कि ऐसे कर्मियों को तत्काल प्रभाव से पदमुक्त किया जाए।
बिहान योजना बना घोटाले की योजना
बीते कुछ दिनों से जिले मे लगातार कई क्लस्टर से अन्यमित्ता भ्रष्टाचार घोटाले जैसे शिकायत लेकर खुद समूह की महिलाएं पहुंच रही हैँ बीते दिनों पवनी क्लस्टर उसके बाद जानकारी मिल रही हैँ सलोनी कला कलस्टर और अब पेंड्रावन क्लस्टर और सभी बिलाईगढ़ क्षेत्र के ही इन शिकायतों से आप अंदाजा लगा सकते हैँ की बिहान समूह के नाम पर कितना बड़ा धांधली चल रहा हैँ क्या सिर्फ PRP ही शामिल हैँ या इस सुनीयोजित तरीके से भ्रष्टाचार को अंजाम उच्च स्तर के अधिकारीयों की मिली भगत से किया जा रहा हैँ लगातार शिकायत के बाद अब बेहद जरूरी हो गया हैँ एक बड़े स्तर पर सूक्ष्म जाँच करने की आवश्यकता हैँ

More Stories
शिक्षा शर्मा आगामी आदेश तक संभालेंगी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बिलाईगढ़ की जिम्मेदारी
हाई स्कूल हरदी में समाज कल्याण और पुलिस विभाग का संयुक्त आयोजन, साइबर ठगी से बचाव के बताए उपाय
तालाबंदी के बाद सड़क पर उतरे ग्रामीण,भगतदेवरी के पास हाईवे जाम,6 में से 2 ही शिक्षक पदस्थ