September 29, 2026

16वें वित्त की राशि में भेदभाव का आरोप, भाजपा समर्थित जनपद सदस्यों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

खबर शेयर करें

सारंगढ़:बरमकेला जनपद के बाद सारंगढ़ जनपद सदस्यों ने 16 वित्त राशि में भेदभाव का आरोप लगाया, अधिकारी पर कार्रवाई और निर्णय रद्द करने की मांग कलेक्टर से लिखित मांग किया गया जिसमें आरोप है की सारंगढ़ जनपद पंचायत में 23 सितंबर को आयोजित सामान्य सभा की बैठक को लेकर विवाद गहरा गया है। भाजपा समर्थित जनपद सदस्यों ने आरोप लगाया है कि बैठक की विधिवत सूचना देने के बजाय केवल व्हाट्सएप के माध्यम से जानकारी दी गई। सदस्यों का कहना है कि 16वें वित्त योजना के तहत प्राप्त 1 करोड़ 51 लाख रुपये की राशि के आवंटन में भाजपा समर्थित सदस्यों के क्षेत्रों को पूरी तरह से उपेक्षित रखा गया है।
सदस्यों के अनुसार, इस भेदभाव के कारण 10 जनपद सदस्यों के अंतर्गत आने वाले लगभग 50 ग्राम पंचायतों में विकास कार्य ठप हो गए हैं। आरोप है कि बैठक के दौरान प्रस्ताव की प्रति उपलब्ध नहीं कराई गई और सदस्यों द्वारा आपत्ति दर्ज कराने के बावजूद उपस्थिति पंजी में उनके हस्ताक्षर भी नहीं लिए गए। अधिकारी पर कार्रवाई और निर्णय रद्द करने की मांग भाजपा समर्थित जनपद सदस्यों ने इस संबंध में कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर 23 सितंबर को आयोजित बैठक में लिए गए निर्णयों को रद्द करने तथा भाजपा समर्थित सदस्यों के प्रस्तावों को भी बैठक में शामिल करने की मांग की है। इसके अलावा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) राधेश्याम नायक पर लगातार भेदभाव करने का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग भी की गई है।