सारंगढ़। ग्राम पंचायत बरभाठा में बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेने के लिए जनपद पंचायत सारंगढ़ की अध्यक्ष श्रीमती ममता राजीव सिंह पहुंचीं। उनके साथ सभापति शशि कोमल पटेल, सभापति रोहित महिलाने एवं जनपद सदस्य प्रतिनिधि श्रीवास भी मौजूद रहे।
जनपद अध्यक्ष श्रीमती ममता राजीव सिंह ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में पहुंचकर किसानों की जलमग्न एवं खड़ी धान की फसल का निरीक्षण किया तथा किसानों से चर्चा कर उनकी समस्याएं और फसल को हुए नुकसान की जानकारी ली। बाढ़ के कारण खेतों में पानी भर जाने से किसानों को फसल खराब होने की चिंता बनी हुई है।
इस दौरान श्रीमती ममता राजीव सिंह ने कहा कि बाढ़ से प्रभावित किसानों की फसल क्षति का उचित आकलन कराया जाना आवश्यक है। उन्होंने शासन-प्रशासन से मांग की कि प्रभावित किसानों की खड़ी धान की फसल के नुकसान का सर्वे कराकर धान के समर्थन मूल्य के आधार पर उचित मुआवजा/क्षतिपूर्ति प्रदान की जाए, ताकि किसानों को उनकी मेहनत और फसल के नुकसान का न्यायोचित लाभ मिल सके।
उन्होंने कहा कि किसानों के हितों को प्राथमिकता देते हुए क्षति का निष्पक्ष सर्वे एवं शीघ्र राहत उपलब्ध कराने के लिए संबंधित अधिकारियों का ध्यान आकर्षित किया जाएगा। मौके पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने भी बाढ़ प्रभावित किसानों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कार्रवाई की बात कही।
फोटो कैप्शन: ग्राम पंचायत बरभाठा के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में किसानों की फसल का जायजा लेते हुए जनपद अध्यक्ष श्रीमती ममता राजीव सिंह एवं जनप्रतिनिधिगण।


More Stories
16वें वित्त की राशि में भेदभाव का आरोप, भाजपा समर्थित जनपद सदस्यों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
छत्तीसगढ़ में 19 नायब तहसीलदारों को मिली पदोन्नति, सारंगढ़-बिलाईगढ़ से 3 नाम शामिल
ब्रेकिंग न्यूज़,,,,छत्तीसगढ़ में 125 राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों के तबादले, सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के 3 अधिकारी बदले गए || देखिये पूरी सूची