November 15, 2026

भारत के इतिहास में पहली बार,पंथी नृत्य का विशाल महाकुंभ का आयोजन

खबर शेयर करें

महासमुंद : खबर निरीक्षण

सतनामी समाज के पारंपरिक नृत्य पंथी का अहिवारा में होगा महासंगम,आयोजन पूरे भारत देश के इतिहास में पहली बार छत्तीसगढ़ राज्य के दुर्ग जिले के अहिवारा दशहरा मैदान में दिनांक 15 नवंबर 2026 दिन रविवार,समय शाम 7 बजे से कार्यक्रम प्रारंभ होगा,जहां पर सतनामी समाज के पारंपरिक नृत्य पंथी का महासंगम 200 मादर की थाप पर 3000 पंथी नर्तक एक साथ,एक समय,एक जगह पर करेंगें नृत्य l
यह आयोजन दिनेश चतुर्वेदी सामाजिक कार्यकर्ता के द्वारा किया जा रहा है,और उन्होंने पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश के हर गांव में जहां सतनामी समाज के लोग निवास करते है वे सभी संत-समाज इस दिन वहां अधिक से अधिक संख्या में एकत्रित होकर आयोजन को सफल बनाने का निवेदन किया हैl