November 15, 2026

भव्य कलश यात्रा के साथ भवतरा में प्रारंभ हुआ श्री अखंड नवधा रामायण

खबर शेयर करें

जांजगीर चांपा= इंद्रजीत साहू=( खबर निरीक्षण)= जिला जांजगीर चांपा के पामगढ़ ब्लॉक अंतर्गत ग्राम भवतरा में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भगवान श्री रामचंद्र की असीम कृपा एवं मां महामाया ग्राम देवी देवताओं के आशीर्वाद से भव्य कलश यात्रा के साथ कथा प्रारंभ हुआ श्री अखंड नवधा रामायण मानस महायज्ञ का कथा आयोजन मां महामाया श्री अखंड नवधा रामायण समिति बस्ती भवतरा के तत्वाधान में किया जा रहा है, भगवान श्री राम की अमृत गाथा 10/11./ 2026 दिन मंगलवार को प्रारंभ हुआ है जिसमें मानस गायन प्रतियोगिता 19/11/.26 दिन गुरुवार को होगा जिसमें अलग-अलग विद्या में इनाम की राशि रखा गया है जिसमें गांव में एवं आसपास के क्षेत्र में आनंद की गंगा बह रहा है बहुत दूर-दूर से वक्त प्रवक्ता एवं श्रोता पहुंच रहे हैं जिससे भगवान श्री राम की कथा सत्य सनातन धर्म की रक्षा का संदेश सभी मानस परिवार अपने संगीत कला से भाव विभोर कर रहे हैं और भगवान श्री राम के अमृत कथा का गायन वादन कर सभी ग्रामवासी को कृतार्थ कर रहे हैं , आचार्य वीरेंद्र तिवारी,सह आचार्य हिमालय शर्मा ,सुरेश शर्मा भगवान श्री राम की पूजा अर्चना कर गांव एवं देश की सुख समृद्धि की कामना कर रहे हैं। मुख्य पुजारी मनहरण कश्यप, शिवराम कश्यप एवं श्री राम कश्यप, भगवान श्री राम की विधि विधान से पूजा अर्चना कर रहे हैं, जिसमें मुख्य अतिथि राजाराम कश्यप सरपंच ग्राम पंचायत भवतरा ,विशिष्ट अतिथि रामकुमार कश्यप उप सरपंच ग्राम पंचायत भवतरा,शिवकुमार कश्यप सचिव ग्राम पंचायत भवतरा, विनोद कश्यप रोजगार सहायक ग्राम पंचायत भवतरा एवं समस्त पंचगण, आयोजक जय मां महामाया श्री अखंड नवधा रामायण समिति बस्ती पारा भवतरा के सभी सदस्य तन मन धन से सेवा भाव कर रहे हैं और आयोजन समिति सभी मानस पार्टी एवं नागरिकों से अपील कर रहे हैं कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचकर सेवा का मौका दें एवं हम सब ग्रामवासी को भगवान श्री राम के अमृत गाथा को गायन वादन कर के कृतार्थ करें बाहर से आए हुए सभी मानस मंडलियों के लिए अलग-अलग विधा में प्रतियोगिता के लिए इनाम की राशि रखा गया है , शास्त्रीय संगीत विधा में प्रथम 5001 रुपए एवं शील्ड, द्वितीय 3001 रुपए एवं शील्ड, तृतीय 2001 रुपए एवं शील्ड, चतुर्थ 1501 रुपए एवं शील्ड, पंचम 1001 रुपए एवं शील्ड, भजन संगीत में प्रथम 5001 रुपए एवं शील्ड, द्वितीय 3001 रुपए एवं शील्ड, तृतीय 2001 रुपए एवं शील्ड, चतुर्थ 1501 रुपए एवं शील्ड, पंचम 1001 रुपए एवं शील्ड, फिल्मी संगीत में प्रथम 5001 रुपए एवं शील्ड,द्वितीय 3001 रुपए एवं शील्ड,तृतीय 2001 रुपए एवं शील्ड ,चतुर्थ 1501 रुपए वह शील्ड, पंचम 1001 रुपए एवं शील्ड, लोक संगीत में प्रथम 5001 रुपए एवं शील्ड, द्वितीय 3001 रुपए एवं शील्ड, तृतीय 2001 रुपए एवं शील्ड ,चतुर्थ 1501 रुपए एवं शील्ड, पंचम 1001 रुपए एवं शील्ड , रख गया है,और पूरे प्रतियोगिता में बेस्ट कथावाचक को 551 रुपए बेस्ट तबला वादक को 551 रुपए एवं फाइनल प्रतियोगिता में पहुंचे सभा सभी मानस मंडलियों को सांत्वना पुरस्कार स्वरूप 501 रुपए से सम्मानित किया जाएगा आयोजन समिति जय मां महामाया श्री अखंड नवधा रामायण समिति बस्ती पारा भवतरा की ओर से दिया जाएगा, मंच संचालक संचालन कर रहे हैं इंद्रजीत साहू, वीरेंद्र तिवारी, हिमालय शर्मा, राज पांडे, शिवकुमार कश्यप, चंदन यादव। ग्राम पंचायत भवतरा के सभी बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद एवं सभी ग्रामवासी के सहयोग से भगवान श्री राम की अमृत कथा का आयोजन किया गया है।