रायपुर/सारंगढ़। छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने 29 सितंबर 2026 को नायब तहसीलदारों की पदोन्नति और नई पदस्थापना का आदेश जारी किया है।
इस आदेश में सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले से जुड़े 3 अधिकारी शामिल हैं। इनमें दो अधिकारियों का जिले से स्थानांतरण हुआ है, जबकि एक अधिकारी को सारंगढ़-बिलाईगढ़ में नई पदस्थापना दी गई है।
सारंगढ़-बिलाईगढ़ से जुड़े बदलाव—
आयुष तिवारी — वर्तमान पदस्थापना सारंगढ़-बिलाईगढ़ से बलौदाबाजार-भाटापारा पदस्थापना।
प्रकाश पटेल — वर्तमान पदस्थापना बलौदाबाजार-भाटापारा से सारंगढ़-बिलाईगढ़ में पदस्थापना।
कोमल प्रसाद साहू — वर्तमान पदस्थापना सारंगढ़-बिलाईगढ़ से सक्ती पदस्थापना।
अर्थात इस आदेश के बाद सारंगढ़-बिलाईगढ़ में एक अधिकारी की नई पदस्थापना होगी, जबकि दो अधिकारियों का जिले से तबादला किया गया है।


More Stories
चारपारा में गूंज रहा सतनाम का जय घोष 14 से 16 नवंबर तक तीन दिवसीय सत्संग समारोह
भाजपा नेता जनपद सदस्य प्रतिनिधि विश्वनाथ बंसत को कोर्ट ने चेक बाउंस मामले में 6 महीने की सजा सुनाई
सारंगढ़-बिलाईगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल, तहसीलदारों और अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी