September 30, 2026

आंगनबाड़ी केंद्र पतेरापाली में सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित

खबर शेयर करें

बसना/भंवरपुर : खबर निरीक्षण

आंगनबाड़ी केंद्र पतेरापाली में दिनांक 29 सितंबर 2026 दिन मंगलवार को सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का आयोजन आंगनवाड़ी से जुड़ी लाभार्थी माता,बहनों,नन्हे-मुन्ने बच्चों एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ उत्साहपूर्वक किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य माताओं एवं बच्चों को पोषण,स्वास्थ्य,शिक्षा तथा सामुदायिक सहभागिता के प्रति जागरूक करना रहा।
कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत आंगनबाड़ी केंद्र के मुख्य द्वार पर माताओं एवं बच्चों द्वारा पुष्प से किया गया।
इसके पश्चात ज्ञान की देवी मां सरस्वती,भारत माता एवं छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर तिलक-चंदन,पूजा-अर्चना एवं आरती कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा मंडल भंवरपुर के महामंत्री कौशल करसाल,पि.वर्ग मोर्चा के मंत्री ललित साहू,अ.ज.जा के अध्यक्ष देवकुमार सिदार,अ,जा,मोर्चा के उपाध्यक्ष येतराम चौहान,आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सरोज राणा,सहायिका गजमोति कश्यप,मितानिन सुकमोती राणा,गीता कश्यप,टिकमोती दीवान,मीनाक्षी सिदार और ग्रामीण जन उपस्थित थे l
मुख्य अतिथि कौशल करसाल ने सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बच्चों के समुचित विकास के लिए पोषण,स्वास्थ्य,शिक्षा और संस्कार पर विशेष ध्यान देना आवश्यक है।
कार्यक्रम के दौरान अतिथियों एवं माताओं द्वारा आंगनवाड़ी परिसर में औषधीय एवं फलदार पौधों का रोपण किया गया और साथ ही साथ“घर-घर मुनगा,हर-घर मुनगा”की भावना के अनुरूप मुनगा पौधों का रोपण कर पोषण एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।