सारंगढ़-बिलाईगढ़। जिला कलेक्टर कार्यालय की ओर से प्रशासनिक कार्यों को सुचारु रूप से संचालित करने…
सारंगढ़-बिलाईगढ़। जिला कलेक्टर कार्यालय की ओर से प्रशासनिक कार्यों को सुचारु रूप से संचालित करने के उद्देश्य से दो अधिकारियों की नई पदस्थापना का आदेश जारी किया गया है।
जारी आदेश के अनुसार तहसीलदार प्रकाश पटेल, जो वर्तमान में नायब तहसीलदार, सारंगढ़ के पद पर कार्यरत थे, उन्हें अब अतिरिक्त तहसीलदार, सारंगढ़ की जिम्मेदारी दी गई है।
वहीं नायब तहसीलदार खोमन लाल ध्रुव, जो वर्तमान में नायब तहसीलदार, सारंगढ़ एवं नजूल तहसीलदार, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ का कार्य संभाल रहे थे, उन्हें प्रभारी तहसीलदार, उप तहसील कोसीर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
आदेश में स्पष्ट किया गया है कि दोनों अधिकारियों की नई पदस्थापना अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक प्रभावी रहेगी।
यह आदेश कलेक्टर की अनुमति के बाद तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है।


More Stories
शिक्षा शर्मा आगामी आदेश तक संभालेंगी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बिलाईगढ़ की जिम्मेदारी
हाई स्कूल हरदी में समाज कल्याण और पुलिस विभाग का संयुक्त आयोजन, साइबर ठगी से बचाव के बताए उपाय
तालाबंदी के बाद सड़क पर उतरे ग्रामीण,भगतदेवरी के पास हाईवे जाम,6 में से 2 ही शिक्षक पदस्थ