October 8, 2026

प्राथमिक स्वास्थय केंद्र गोड़म में विश्व दृष्टी दिवस मनाया गया

खबर शेयर करें

सारंगढ़- राष्ट्रीय अंधत्व निवारण कार्यक्रम के अंतर्गत दृष्टि हीनता के बचाव के लिए चलाए जा रहे जागरूकता अभियान का एक हिस्सा जो विश्व दृष्टि दिवस प्रत्येक वर्ष के अक्टूबर माह के दूसरा गुरुवार को मनाया जाता है। यह अभियान लोगों को आंखो के प्रति जागरूक करने के लिए किया जाता है। आज दिनांक 8/10/2026 दिन गुरुवार को यह कार्यक्रम श्रीमती पदमिनी साहू भोई जी कलेक्टर जिला सारंगढ़ – बिलाइगढ़ के निर्देशानुसार एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ0 पुष्पेन्द्र वैष्णव जी के मार्गदर्शन में एवं डॉ आर एल सिदार जी खण्ड चिकित्सा अधिकारी सारंगढ़ के कुशल मार्ग दर्शन में स्वास्थय केन्द्र गोड़म में सम्पन्न हुवा ।अस्पताल में आने वाले मरीज एवम मरीज के परिजनों को आंखो के बचाव के बारे में विस्तार से चर्चा कर बताया विस्तृत जानकारी दिया गया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोड़म के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी  ओम प्रकाश कुर्रे चिकित्सा अधिकरी  गीता कुमार मनहर (नेत्र सहायक अधिकारी डॉ जितेंद्र पटेल गोड़म के स्टाफ का सहयोग रहा।