October 8, 2026

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोड़म अंतर्गत धरती आबा ग्राम आयुष्मान आरोग्य मंदिर अमलीडीपा एन क्यू ए एस सर्टिफाइड संस्था बना

खबर शेयर करें

सारंगढ़ -आयुष्मान आरोग्य मंदिर अमलीडीपा ने राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक मूल्याकन में 90.42% के साथ 05 अक्टूबर 2026 को जारी परिणाम में NQAS सर्टिफाइड होकर ब्लाक सारंगढ़ में सर्टिफाइड संस्था का गौरव हासिल किया है दिनांक 15 जुलाई 2026 को स्वास्थ्य मंत्रालय दिल्ली द्वारा नामित मूल्यांकनकर्ता द्वारा ऑनलाइन संस्था का 12 सेवाओ में मूल्यांकन किया गया , जिसमे स्वास्थ्य केंद्र में दी जानी वाली सभी सेवाओ के बारे में रिकॉर्ड निरीक्षण , इंटरव्यू, मरीजो से फीडबैक एवं अवलोकन किया गया जिसमे संस्था ने सफलता प्राप्त किया ,इस उपलब्धि में जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ के संवेदनशील कलेक्टर महोदया श्रीमती पद्मिनी भोई साहू के निर्देशन, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर पुष्पेंद्र वैष्णव के नेतृत्व तथा बीएमओ डॉक्टर आर.एल. सिदार की कार्यकुशलता रही। जिला नोडल अधिकारी श्री के.पी. गोस्वामी, बीपीएम श्री एन.एल. ईजारदार , ब्लॉक नोडल अधिकारी श्री सी.के. पटेल, अरुण कुमार नायक, सेक्टर प्रभारी श्री ओ पी कुर्रे की निगरानी में स्वास्थ्य केंद्र का उन्नयन एवं तैयारी किया गया ।
वहीं डीपीएम  दीपक धारा,  मनोज साहू, डीटीसी श्रीमती ममता बंजारे , ओ ए ओ –  गीता कुमार मनहर सहित स्वास्थ्य विभाग की पूरी टीम का इस कार्य में सक्रिय भूमिका रही |
सेक्टर गोडम के सुपरवाइजर  यु के तिवारी ,सीएचओ श्रीमती पूजा पटेल , आरएचओ कु नीतू शर्मा  हीरा लाल पटेल , एवं सेक्टर के समस्त स्टाफ, क्षेत्र के एम टी व मितानिन का विशेष योगदान रहा ।