प्रदेश अध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े रहे उपस्थित
सारंगढ़। आज विधानसभा सारंगढ़ में अनु.जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े के गरिमामई उपस्थिति में विधानसभा स्तरीय बैठक आयोजित किया गया,
आज सारंगढ़ विधानसभा प्रवास के दौरान सारंगढ़ पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष श्री जांगड़े ने सर्व प्रथम जनपद पंचायत परिसर स्थित बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया उसके बाद बाबा गुरु घासीदास जी की ज्ञान स्थली पर जाकर जैत खंभ का पूजन कर मत्था टेका तत्पश्चात जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित विधानसभा स्तरीय बैठक में शामिल हुए,

बैठक को प्रदेश महामंत्री हरिनाथ खूटे ने संबोधित करते हुए कहा है आगामी विधानसभा सभा में यह सीट जीतने का संकल्प लिया। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े ने आगामी कार्यक्रम बूथ संरचना और नगर पालिका चुनाव को ध्यान में रखते हुए तैयारी करने और चुनाव जीतने के लिये कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर करने का आह्वान किया।

बैठक समाप्त होने के बाद प्रदेश अध्यक्ष डॉ जांगड़े ने आशा निकेतन वृद्धा आश्रम पहुंचकर शाल व फल वितरण किया।
इसके बाद सारंगढ़ जिला अध्यक्ष ज्योति पटेल के साथ भारत माता चौक स्थित गणेश पान दुकान में पान का स्वाद लिया।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष भाजपा ज्योति पटेल, पूर्व ज़िलाध्यक्ष सुभाष जालान, प्रदेश महामंत्री अजा मोर्चा हरिनाथ खुटे, पूर्व विधायक सुश्री कामदा जोल्हे, संभाग प्रभारी ओमेश जीभेकर, प्रदेश मंत्री अजा मोर्चा अनिल सोनवानी, जिला प्रभारी रमाशंकर बंजारे, जिला अध्यक्ष अजा मोर्चा देवेंद्र रात्रे, शिवकुमार चौहान, पुनीत राम चौहान, भारत जाटवार, हितेश अजगल्ले, वैजयंती लहरे, श्याम सुंदर रात्रे, निर्मला बंजारे, सुरेंद्र बघेल, जीवन रात्रे, रामाधार चौहान, संजय चौहान, जिला महामंत्री सुदर्शन चौहान, धीरज सिंह मंडल अध्यक्ष, दीपक साहू,मनोज बसंत, राजू महिलाने, सदानंद चौहान, सहित जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष उपस्थित रहे।


More Stories
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोड़म अंतर्गत धरती आबा ग्राम आयुष्मान आरोग्य मंदिर अमलीडीपा एन क्यू ए एस सर्टिफाइड संस्था बना
प्राथमिक स्वास्थय केंद्र गोड़म में विश्व दृष्टी दिवस मनाया गया
Kisaan School : किसान स्कूल के रामाधार देवांगन का कृषि मंत्री ने किया सम्मान, अलसी और केला, भिंडी, अमारी के अलावा चेच के रेशे से बनाते हैं कपड़ा, प्रधानमंत्री सहित कई केंद्रीय मंत्रियों, मुख्यमंत्रियों और राज्यमंत्रियों को भेंट कर चुके हैं प्राकृतिक रेशे से बनी जैकेट