October 9, 2026

महासमुंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई,560 किलो गांजा जब्त,ओडिशा से महाराष्ट्र ले जा रहे दो तस्कर गिरफ्तार

महासमुंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई,560 किलो गांजा जब्त,ओडिशा से महाराष्ट्र ले जा रहे दो तस्कर…

खबर शेयर करें

महासमुंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई,560 किलो गांजा जब्त,ओडिशा से महाराष्ट्र ले जा रहे दो तस्कर गिरफ्तार

महासमुंद : खबर निरीक्षण “गोपाल लहरिया”

ऑपरेशन निश्चय के तहत महासमुंद पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 560 किलोग्राम गांजा जब्त किया है,जब्त गांजे की कीमत 2 करोड़ 80 लाख रुपये बताई गई है।
पुलिस ने मामले में महाराष्ट्र निवासी दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है और गांजा परिवहन में इस्तेमाल किए जा रहे आयशर माजदा वाहन और दो मोबाइल फोन सहित कुल 2 करोड़ 95 लाख 8 हजार रुपये की संपत्ति जब्त की गई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार,एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स और सिंघोड़ा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि आयशर माजदा प्रो 3015 वाहन क्रमांक MH 18 BG 7546 में ओडिशा से गांजा लेकर छत्तीसगढ़ के रास्ते महाराष्ट्र की ओर तस्करी की जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने राष्ट्रीय राजमार्ग-53 पर ग्राम रेहटीखोल चेक पोस्ट के पास नाकेबंदी की।
कुछ समय बाद संदिग्ध वाहन पहुंचा, जिसे पुलिस ने रोककर तलाशी ली।
वाहन में दो व्यक्ति सवार थे,पूछताछ के दौरान दोनों के जवाब संदिग्ध पाए गए और सख्ती से पूछताछ करने पर उन्होंने वाहन के डाले में कैरेट के नीचे बोरियों में गांजा छिपाकर ले जाने की बात बताई।

कैरेट के नीचे छिपाकर रखी थीं 16 बोरियां
पुलिस ने गवाहों की मौजूदगी में वाहन की तलाशी ली,जिसमें कैरेट के नीचे छिपाकर रखी गई 16 बोरियों से गांजा बरामद हुआप्रत्येक बोरी में 35 किलोग्राम गांजा पाया गया।
इस तरह कुल 560 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया,जिसकी अनुमानित कीमत 2 करोड़ 80 लाख रुपये आंकी गई है।
पुलिस के अनुसार,आरोपी ओडिशा के बरहमपुर क्षेत्र से गांजा लोड कर महाराष्ट्र के जलगांव जिले की ओर ले जा रहे थे।
तस्करी में इस्तेमाल आयशर माजदा वाहन की कीमत 15 लाख रुपये और दो मोबाइल फोन की कीमत 8 हजार रुपये बताई गई है।
इस प्रकार कुल जब्ती 2 करोड़ 95 लाख 8 हजार रुपये की हुई।

महाराष्ट्र के दो आरोपी गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अजय रविन्द्र पवार (30 वर्ष)निवासी सोनबरक्षी,थाना एरंडोल,जिला जलगांव तथा स्वराज महाजन (25 वर्ष)निवासी कसोदा आडगांव,थाना कसोदा,जिला जलगांव,महाराष्ट्र के रूप में हुई है।
दोनों आरोपियों के विरुद्ध थाना सिंघोड़ा में अपराध क्रमांक 120/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी)(II)(सी) में मामला दर्ज कर विवेचना की जा रही है।

संयुक्त टीम की कार्रवाई

पुलिस के मुताबिक,एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स और सिंघोड़ा पुलिस की संयुक्त टीम ने सटीक सूचना के आधार पर त्वरित एवं समन्वित कार्रवाई करते हुए गांजा तस्करी का खुलासा किया।
पुलिस द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए जांच,नाकेबंदी और वित्तीय पहलुओं की पड़ताल सहित विभिन्न स्तरों पर कार्रवाई की जा रही है।

महासमुंद : खबर निरीक्षण “गोपाल लहरिया “