October 9, 2026

टोकन के माध्यम रासायनिक खाद वितरण का दिया गया प्रशिक्षण ,रबी 26-27 से टोकन प्रक्रिया होगी लागु

खबर शेयर करें

सारंगढ़ बिलाईगढ़ -इस वर्ष रबी 2026 -27 से किसानों को रासायनिक खाद की उपलब्धता सुनिश्चित किये जाने के उद्देश्य से भारत सरकार द्वारा एक नया व्यवस्था चालू की जा रही है जिसमे किसान अपनी आवश्कता अनुसार रासायनिक खाद मोबाइल app मे माध्यम से टोकन द्वारा अपने नजदीकी विक्रय केंद्र से प्राप्त कर सकते है जिस हेतु APP प्ले स्टोर से डाऊनलोड कर सकते है ,जिसके संबंध मे संचालनालय कृषि छत्तीसगढ़ रायपुर से दिनांक 08.10.2026 को फ्रेमवर्क फॉर फर्टिलाइजर सेल्स (Framework for Fertilizer Sales–FFS) वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया । उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम मे जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ में रबी वर्ष 2026-27 के अंतर्गत FFS के सफल एवं सुचारू क्रियान्वयन हेतु किया गया । प्रशिक्षण कार्यक्रम में कार्यालय उप संचालक कृषि, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ से श्री अशुतोष श्रीवास्तव, उप संचालक कृषि नोडल अधिकारी के रूप में तथा श्री जयप्रकाश गुप्ता, कृषि विकास अधिकारी एवं श्री लोकेश्वर देवांगन, सहकारिता विस्तार अधिकारी मास्टर ट्रेनर के रूप में उपस्थित रहे । प्रथम चरण में संचालक कृषि, छत्तीसगढ़, रायपुर द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से FFS की कार्यप्रणाली एवं क्रियान्वयन से संबंधित प्रशिक्षण प्रदान किया गया । उक्त प्रशिक्षण में जिले के संबंधित अधिकारी-कर्मचारियों के साथ विकासखंड स्तर से वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारियों को भी शामिल किया गया । इसके अतिरिक्त श्री उमेश कुमार साहू, कृषि विकास अधिकारी, श्री संतोष पैकरा एवं श्री बोधराम सतनामी सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे । प्रशिक्षण कार्यक्रम में मार्कफेड से डीएमओ के प्रतिनिधि के रूप में संबंधित अधिकारी/कर्मचारी भी उपस्थित रहे । कृषक स्तर पर FFS की प्रक्रिया को समझने तथा किसानों को ऐप के माध्यम से उर्वरक क्रय करने की प्रक्रिया की जानकारी प्रभावी रूप से प्रदान करने के उद्देश्य से दो प्रगतिशील कृषकों—श्री खीरसागर पटेल, सारंगढ़ मुकेश चौधरी, बरमकेला—को भी प्रशिक्षण कार्यक्रम में सम्मिलित किया गया । प्रशिक्षण के दौरान FFS ऐप की कार्यप्रणाली, कृषक पंजीयन, टोकन निर्माण, उर्वरक का चयन एवं वितरण तथा उर्वरक विक्रय प्रक्रिया से संबंधित तकनीकी एवं व्यावहारिक पहलुओं की विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की गई। जिले में FSS प्रणाली को सुगमतापूर्वक संचालन हेतु चयनित मास्टर ट्रेनर द्वारा कृषि विभाग के मैदानी अमलो /किसानो का प्रशिक्षण ,सहकारिता विभाग द्वारा अपने मैदानी अमलो का प्रशिक्षण विभिन्न चरणों में किया जाना है |साथ स्थानीय समाचार पत्रों , मीडिया ,लीफलेट ,बेनर ,पोस्टर के माध्यम से प्रचार प्रसार किया जाना है |