October 14, 2026

डीईओ एल. एन. पटेल के प्रतिवेदन पर कड़ी कार्यवाही, दो व्याख्याता निलंबित

खबर शेयर करें

सारंगढ़-बिलाईगढ़। छात्रा से अभद्र व्यवहार और उसे धमकाने की शिकायत पर शिक्षा विभाग ने कड़ी कार्यवाही की है। जिला शिक्षा अधिकारी श्री एल. एन. पटेल के जांच प्रतिवेदन के आधार पर लोक शिक्षण संचालक ने व्याख्याता श्री बृन्दा प्रसाद सुल्तान एवं श्रीमती कविता बघेल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। आदेश 13 अक्टूबर 2026 को जारी हुआ।

आदेश के अनुसार, श्री सुल्तान पर छात्रा से आपत्तिजनक एवं अमर्यादित व्यवहार करने तथा श्रीमती बघेल पर उनका समर्थन करते हुए छात्रा को धमकाने की शिकायत थी। जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा गठित तीन सदस्यीय जांच दल के प्रतिवेदन में शिकायत की पुष्टि हुई।

संचालनालय ने इस आचरण को पदीय कर्तव्यों और सेवा आचरण नियमों का उल्लंघन मानते हुए निलंबन की कार्यवाही की है। दोनों का मुख्यालय जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय, सारंगढ़-बिलाईगढ़ निर्धारित किया गया है।