October 28, 2026

फुलबानी(उड़िसा)से लाकर नागपुर(महाराष्ट्र)में खपाना चाहते थे गान्जा,गंतव्य से पहले महासमुंद पुलिस ने किया था प्लान फेल

खबर शेयर करें

महासमुंद/कोमाखान : खबर निरीक्षण

एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी,परिवहन तथा बिक्री एवं इंड टू इंड इन्वेस्टिगेशन,फायनेशियल इन्वेस्टिगेशन पर प्रभावी एवं विधिवत कार्यवाही करने हेतु निर्देश प्राप्त हुआ है,जिसके परिपालन में जिले में पुलिस के द्वारा लगातार चेकिंग कार्यवाही की जा रही है।
थाना कोमाखान पुलिस को मुखबीर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि उड़िसा से छत्तीसगढ़ की ओर एक लाल रंग टीव्हीएस अपाचे मोसा.क्रमांक ओ.डी.08 यु.4526 में एक ब्यक्ति अवैध मादक पदार्थ गांजा परिवहन एवं एक काला रंग सीडी मोसा सीजी 07 ए.बी.4789 में 02 ब्यक्ति पायलेटिंग करते आने की सूचना पर ग्राम नर्रा जांच नाका में नाकाबंदी कर उक्त मोसा.सवार नूरप बेमाल पिता दैतारी बेमाल उम्र 35 साल निवासी करलागांव थाना केगांव जिला कालाहांडी(उडिसा)एवं 02 विधि से संघर्षरत बालकों को गांजा तस्करी करते पकड़ा गया था,वे इस गांजा को फुलबानी(ओड़िसा)के जंगल से लेकर नागपुर(महाराष्ट्र)मे खपाना चाहते थे।
आरोपीयों के विरूद्ध धारा सदर का अपराध घटित करना पाये जाने पर अप.क्र.110/2026 धारा 20(B)(II)(C) 29 एनडीपीएस एक्ट पंजीबद्ध किया गया।
मामले की विवेचना पर इन्ड टू इन्ड कार्यवाही के दौरान आरोपीयों के मेमोरण्डम कथन के अनुसार एवं मोबाईल लोकेशन से उक्त गान्जा को मंगाने वाला नागपुर(महाराष्ट्र)मे बैठा,पीटर क्रुफ पिता डेविड क्रुफ उम्र 34 साल को उसके निवासी पता झाड़ी चौंक लालगंज प्रतिभा हाईस्कूल के पास नागपुर(महाराष्ट्र)से पकड़ा गया,जिसे मामले मे गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

गिरफ्तार आरोपी-
01- पीटर क्रुफ पिता डेविड क्रुफ उम्र 34 साल निवासी स्थान झाड़ी चौंक लालगंज प्रतिभा हाईस्कूल के पास नागपुर(महाराष्ट्र)

पूर्व में गिरफ्तार आरोपी-
01- नूरप बेमाल पिता दैतारी बेमाल उम्र 35 साल निवासी करलागांव थाना केगांव जिला कालाहांडी उडिसा एवं 02 विधि से संघर्षरत बालक।

जप्त संपत्ति-
(01) 14.800 किलो अवैध मादक पदार्थ गांजा किमती 7,40,000 रू.।
(02) टीव्हीएस अपाचे मोसा. क्रमांक ओ.डी.08 यु 4625 किमती 90,000 रू.।
(03) मो.सा.सीडी डिलक्स कीमती 50,000 रू.
(04) नगदी रकम 49,000 रू.।
(04) 03 नग मोबाईल कीमती 35,000 रूपये।

जुमला 09 लाख 64 हजार रूपये की संपत्ति जप्त।