सारंगढ़-बिलाईगढ़। जिले के ग्राम छर्रा में बिजली करंट की चपेट में आने से एक किसान की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।
मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम छर्रा निवासी बाबूलाल निषाद (उम्र लगभग 55-56 वर्ष), पिता रतन साहू, पेशे से किसान थे। बताया जा रहा है कि रविवार सुबह वह अपने खेत में लगी धान की फसल को देखने गए थे। इसी दौरान खेत की मेड़ पर बोर का एलटी बिजली तार टूटकर गिरा हुआ था। किसान अनजाने में उसके संपर्क में आ गए और करंट की चपेट में आ गए।
इस हादसे में किसान की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले को संज्ञान में लिया है। फिलहाल सिटी कोतवाली सारंगढ़ पुलिस द्वारा मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
खेतों में इस तरह बिजली के तार टूटकर गिरने से किसानों की जान जा रही है। आखिर बिजली विभाग की सुरक्षा व्यवस्था और नियमित निगरानी कितनी प्रभावी है?

More Stories
अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कार्यालयों में अब हर सोमवार को होगा ‘जनदर्शन’ का आयोजन
पटवारियों की हड़ताल पर प्रशासन सख्त, तत्काल काम पर लौटने का आदेश; अनुपस्थिति पर ब्रेक इन सर्विस की चेतावनी
राम अवतार अस्पताल सरायपाली में हर बुधवार विशेष स्वास्थ्य सुविधा,स्त्री रोग विशेषज्ञ की ओपीडी