सारंगढ़-बिलाईगढ़ |जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आम नागरिकों की समस्याओं और शिकायतों के त्वरित निराकरण के लिए एक महत्वपूर्ण निर्देश जारी किया गया है। कलेक्टर कार्यालय, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ द्वारा जारी आदेश के अनुसार, अब सभी अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कार्यालयों में प्रत्येक सोमवार को ‘जनदर्शन’ का आयोजन किया जाना अनिवार्य कर दिया गया है।
प्रशासन और आम जनता के बीच प्रभावी संवाद का उद्देश्य
इस पहल का मुख्य उद्देश्य प्रशासन और आमजन के मध्य प्रभावी संवाद स्थापित करना और नागरिकों की शिकायतों का तुरंत समाधान करना है। जनदर्शन के दौरान संबंधित अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) की उपस्थिति अनिवार्य होगी। इसके अलावा, संबंधित अनुभाग के अंतर्गत आने वाले सभी तहसीलदार, नायब तहसीलदार और विकासखंड स्तरीय समस्त विभागीय अधिकारी भी निर्धारित दिवस एवं समय पर उपस्थित रहेंगे।

More Stories
खेत में धान की फसल देखने गए किसान की करंट लगने से मौत, खेत की मेड़ पर टूटा पड़ा था बोर का बिजली तार
पटवारियों की हड़ताल पर प्रशासन सख्त, तत्काल काम पर लौटने का आदेश; अनुपस्थिति पर ब्रेक इन सर्विस की चेतावनी
राम अवतार अस्पताल सरायपाली में हर बुधवार विशेष स्वास्थ्य सुविधा,स्त्री रोग विशेषज्ञ की ओपीडी