रायगढ़ -शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चांदमारी रायगढ़ में शासन के मंशानुरूप विभागीय निर्देशानुसार विद्यालय प्रबंधन समिति की त्रैमासिक बैठक आज 13 नवम्बर को शाला में विद्यालय प्रबंधन समिति की अध्यक्ष आदरणीय शोभा शर्मा अध्यक्षता एवं प्राचार्य भरत लाल नामदेव के मार्गदर्शन में हुई।इस बैठक में समिति के सक्रिय सदस्य, जिला अधिवक्ता संघ रायगढ़ के अध्यक्ष महेन्द्र सिंह यादव ,पंकजलता यादव, इतवार सिंह, शिक्षाविद् पूर्णानंद शर्मा, श्रीमती सरिता गौतम , रजिया बानो,पालकगण आदि उपस्थित रहे।
बैठक का प्रारंभ भारत माता के जयघोष से हुआ।मंच संचालिका राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित प्रधान पाठक डॉ.मनीषा त्रिपाठी ने विद्या की अधिष्ठात्री देवी मां शारदे को नमन करते हुए सभाकक्ष में उपस्थित समस्त जनों का स्नेहिल अभिवादन कर अध्यक्ष महोदया से अनुमति प्राप्त कर सभा का आगाज किया।
सर्व प्रथम शाला में नवपदस्थ भृत्य आर्यन भगत को पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित कर शाला परिवार में शामिल किया गया। तत्पश्चात् बैठक बिंदु पर चर्चा की गई जिसके अंतर्गत लगातार अनुपस्थित बच्चों की शाला में नियमित उपस्थिति हेतु, विद्यार्थियों के परीक्षा परिणाम में आवश्यक सुधार एवं शत् प्रतिशत परीक्षा परिणाम में लाने हेतु कार्य -योजना के क्रियान्वयन,विद्यांजलि पोर्टल में विद्यार्थियों, शिक्षकों की आनलाइन प्रविष्टि एवं दानदाताओं की आनलाइन प्रविष्टि, विद्यालय में बालक प्रसाधन के ऊपर लगे हुए पीपल पेड़ के अन्यत्र रोपण, कमजोर विद्यार्थियों के लिए विशेष कक्षाओं की व्यवस्था, अविहित अधिकारी निर्वाचन कार्य में संलग्न शिक्षकों के संबंधित कार्य के साथ विद्यालय में अध्यापन कार्य करने, शाला भवन की साफ-सफाई,भवन के छत की मरम्मत, कक्षा -कक्ष में सी.सी.टी.वी.कैमरा लगवाने, विद्यालय प्रबंधन समिति के प्रत्येक सदस्य द्वारा विद्यार्थियों एवं शाला को दी गई सामग्रियों को विद्यांजलि पोर्टल में प्रविष्टि, पालकों का उत्तरदायित्व एवं सामुदायिक सहभागिता, बालदिवस एवं संविधान दिवस मनाए जाने , प्राथमिक शाला की बाड़ी की सफाई, शाला के मुख्य द्वार के जीर्णोद्धार, विद्यालय को प्राप्त अनुदान एवं व्यय, शाला में रिक्त पदों की पदस्थापना एवं शाला व विद्यार्थियों के हित में अन्य बिंदुओं पर चर्चा की गई, पालकों से सुझाव लिए गये। सभी ने विद्यालय के विकास हेतु सकारात्मक प्रयास करने की बात कही। अध्यक्ष महोदया ने पूर्ण रूप से सहयोग हेतु आश्वस्त किया।
इस अवसर पर महेन्द्र सिंह यादव जी को जिला अधिवक्ता संघ रायगढ़ के अध्यक्ष बनने पर विद्यालय परिवार की ओर से पुष्प गुच्छ,डायरी कलम भेंटकर सम्मानित किया। कार्यक्रम प्रभारी, उद्घोषिका डॉ.मनीषा त्रिपाठी ने बुके एवं उपहार भेंट कर विशेष रूप से सम्मानित किया।
महेंद्र सिंह यादव ने अपनी सफलता का श्रेय पारिवारिक संस्कार, गुरुजनों के आशीर्वाद और अपने परिश्रम को दिया।
सारगर्भित अध्यक्षीय उद्बोधन शोभा शर्मा द्वारा दिया गया। अंत में प्राचार्य भरत लाल नामदेव ने धन्यवाद ज्ञापन कर बैठक समाप्ति की घोषणा की।
शाला परिवार की ओर से स्वल्पाहार की व्यवस्था की गई थी।इस बैठक में शालेय परिवार की उपस्थिति रही।

More Stories
भगवान बिरसा मुण्डा का योगदान समाज के लिए अतुलनीय: श्रीकांत सोमावार
अमित शाह जी 3 करोड़ घुसपैठिए बता रहे हैं, योगी जी 1.27 करोड़ हिंदू वोट कटना बता रहे हैं – सच क्या है? – बिनोद भारद्वाज
किसानों को मिलेगी 21 क्विंटल के बराबर सहायता, प्रति एकड़ ₹13,839 देने का निर्णय- हरिनाथ खुटे