वोट बचाओ – देश बचाओ अभियान के तहत मंडल जशपुर में जिला पंचायत सदस्य बिनोद भारद्वाज ने आज संबोधित करते हुए केंद्र सरकार पर गंभीर सवाल उठाए।
श्री भारद्वाज ने कहा कि केंद्र के दो बड़े नेताओं के बयानों में ही भारी विरोधाभास है।
सारंगढ़ – एक तरफ माननीय गृहमंत्री अमित शाह जी कह रहे हैं कि SIR अभियान में देशभर से 3 करोड़ घुसपैठियों के नाम वोटर लिस्ट से हटाए गए हैं। वहीं दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने स्वयं 9 नवंबर को कहा है कि उत्तर प्रदेश में ही 1.27 करोड़ हिंदू मतदाताओं के नाम काटे गए हैं।
हम भाजपा से पूछना चाहते हैं:
- यदि 3 करोड़ घुसपैठिए देश में घुस आए, तो पिछले 11 साल से देश की सीमा सुरक्षा और गृह मंत्रालय किसके पास है? यह किसकी विफलता है?
- यदि योगी जी के अनुसार 1.27 करोड़ हिंदू वोट कटे हैं, तो क्या भाजपा 1.27 करोड़ हिंदुओं को घुसपैठिया मानती है?
श्री भारद्वाज ने कहा कि घुसपैठियों के नाम पर गरीब, आदिवासी और पिछड़े वर्ग के वोट काटना लोकतंत्र के साथ धोखा है। यह वोट चोरी नहीं, लोकतंत्र की चोरी है।
उन्होंने जशपुर मंडल के सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे अपने-अपने गांव की वोटर लिस्ट का सत्यापन करें और यदि नाम कटा हो तो तुरंत फॉर्म-6 भर कर नाम जुड़वाएं।
कांग्रेस पार्टी इस लड़ाई में हर मतदाता के साथ खड़ी है।

More Stories
चॉंदमारी स्कूल में विद्यालय प्रबंधन समिति की त्रैमासिक बैठक संपन्न
भगवान बिरसा मुण्डा का योगदान समाज के लिए अतुलनीय: श्रीकांत सोमावार
किसानों को मिलेगी 21 क्विंटल के बराबर सहायता, प्रति एकड़ ₹13,839 देने का निर्णय- हरिनाथ खुटे