ग्राम चारपारा में बाबा गुरु घासीदास जी का तीन दिवसीय सत्संग समारोह, 14 को निकाला गया भव्य शोभा यात्रा
सक्ती (मालखरौदा)।
ग्राम चारपारा में संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी की जयंती एवं सतनाम पंथ के प्रचार-प्रसार हेतु तीन दिवसीय सतनाम सत्संग समारोह का आयोजन 14 नवम्बर से 16 नवम्बर 2026 तक किया गया । समारोह ग्राम चारपारा, मालखरौदा, जिला सक्ती में आयोजित होगा।
कार्यक्रम के प्रथम दिन 14 नवम्बर को दोपहर 3 बजे से भव्य शोभा यात्रा निकला गया, जो ग्राम के मुख्य मार्गों से होकर सत्संग स्थल चिखली डहर प्राथमिक स्कूल के पास पर पहुंचेगी। शोभा यात्रा को क्षेत्रीय विधायक रामकुमार यादव हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
तीन दिवसीय सत्संग में 14 नवम्बर को प्रसिद्ध गायक रोहित डहरिया (सतनाम जागृति पंथ पामगढ़) अपनी प्रस्तुति देंगे। 15 नवम्बर को “मया के फुलवारी” पंथी पार्टी सराईपाली बसना द्वारा पंथी नृत्य एवं भजन प्रस्तुत किए जाएंगे। 16 नवम्बर को गायक रामविलास खुंटे अपने भजनों से श्रद्धालुओं को भक्ति में सराबोर करेंगे।
समारोह द्वितीय दिवस में मुख्य अतिथि के रूप में , सांसद कमलेश जांगड़े एवं जनपद अध्यक्ष श्री कवि शरण वर्मा सभापति मनोज सक्सेना ग्राम पंचायत मालखरौदा सरपंच सावित्री रंजीत सिंह अजगल्ले ग्राम पंचायत बड़े सीपत सरपंच रामिन तोरेंद्र सोनवाने उपस्थित रहें। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री सत्यजीत नंदा विशेष आमन्त्रित सदस्य भारतीय जनता पार्टी ने किया।

More Stories
भाजपा नेता जनपद सदस्य प्रतिनिधि विश्वनाथ बंसत को कोर्ट ने चेक बाउंस मामले में 6 महीने की सजा सुनाई
सारंगढ़-बिलाईगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल, तहसीलदारों और अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
भारत के इतिहास में पहली बार,पंथी नृत्य का विशाल महाकुंभ का आयोजन