November 17, 2026

सेवा सहकारी समिति उपकेंद्र कंठी पाली में धान खरीदी का विधिवत शुभारंभ

खबर शेयर करें

कंठीपाली।सेवा सहकारी समिति उपकेंद्र कंठीपाली में आज समर्थन मूल्य पर धान खरीदी कार्य का विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, समिति के पदाधिकारियों और किसानों द्वारा इलेक्ट्रॉनिक तौल कांटों (धर्मकांटा), बांटों और समिति के बही-खातों की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर नारियल फोड़ा गया।
पूजा-अर्चना के पश्चात पहली तौल कर धान खरीदी की प्रक्रिया प्रारंभ की गई। उपकेंद्र में धान खरीदी शुरू होने से आसपास के ग्रामीण अंचलों के किसानों में उत्साह का माहौल देखा गया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों ने समिति प्रबंधक को किसानों का सहयोग करने एवं किसानों से निर्धारित मानकों के अनुसार साफ-सुथरा और सूखा धान लेकर केंद्र पर आने की अपील की, ताकि तौल और भुगतान की प्रक्रिया सुचारु रूप से संपन्न हो सके।
इस शुभारंभ अवसर पर सेवा सहकारी समिति कंठी पाली के प्राधिकृत अधिकारी जिताम्बर पटेल, ग्राम पंचायत कंठीपाली के सरपंच प्रतिनिधि सेवक राम पटेल, प्रबंधक मनोज चौहान, भाजयुमो सह कोषाध्यक्ष नारायण प्रधान, भीम प्रधान, रोहित प्रधान, बोधराम, राजेश साव, गौरव चंद निषाद, गौरव प्रधान, सुधीर प्रधान, रवि प्रधान, गोरखनाथ पटेल सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय कृषक एवं सोसायटी के कर्मचारीगण उपस्थित रहे।