November 21, 2026

हमारी सरकार पूर्णतः किसान हितैषी : जगन्नाथ पाणिग्रहीप्रति एकड़ ₹13,839 की अंतर राशि को लेकर भाजपा ने की प्रेस वार्ता

खबर शेयर करें

सारंगढ़ बिलाईगढ़ सारंगढ़ केशरवानी भवन में आज दोपहर भारतीय जनता पार्टी द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इसमें भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष जगन्नाथ पाणिग्रही ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व वाली छत्तीसगढ़ सरकार पूर्णतः किसान हितैषी है। राज्य शासन द्वारा धान बेचने वाले प्रत्येक किसान को प्रति एकड़ ₹13,839 की अंतर राशि प्रदान की जाएगी, चाहे किसान ने कितनी भी मात्रा में धान बेचा हो। इसके अतिरिक्त, प्रत्येक किसान से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान ₹3,100 प्रति क्विंटल की दर से पूरा खरीदा जाएगा।
प्रेस वार्ता के दौरान श्री पाणिग्रही ने आगे बताया कि यदि कोई किसान धान के स्थान पर गन्ना या अन्य कोई फसल लगाता है, तो उसे भी शासन की ओर से उचित अंतर की राशि प्रदान की जाएगी। वहीं, चक्रवाती तूफान के प्रभाव से फसलों को हुए नुकसान के सवाल पर उन्होंने आश्वस्त किया कि प्रभावित क्षेत्रों का उचित सर्वे कराकर किसानों को मुआवजा दिया जाएगा। इसके साथ ही गिरदावरी और बाढ़ प्रभावित किसानों की समस्याओं के शीघ्र व उचित निराकरण की बात भी कही गई।
इस अवसर पर मंच पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष जगन्नाथ पाणिग्रही के साथ जिला किसान मोर्चा के मुरारी नायक, कुलकीत चंद्रा, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष अमित अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष निखिल केशरवानी, मीडिया प्रभारी रवि तिवारी और कैलाश पण्डा प्रमुख रूप से उपस्थित रहे