November 25, 2026

नागिनभाटा सुमेधा धान उपार्जन केंद्र में धान खरीदी का शुभारंभ,,, किसान को पहनाया फूल माला

खबर शेयर करें

किसान जय नारायण कश्यप ने की धान की पहली बिक्री, पार्षद ने फूल-माला पहनाकर किया सम्मानित

कोरबा ( रामनारायण कुर्रे ) जिले के वार्ड क्रमांक 55 स्थित धान उपार्जन केंद्र नागिनभाटा सुमेधा में 25 नवंबर 2026 को धान खरीदी का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर किसान जय नारायण कश्यप द्वारा 56.00 का टोकन कटाया गया था, जिसके तहत धान की पहली बिक्री की गई।

धान खरीदी के शुभारंभ अवसर पर क्षेत्र के पार्षद, पटवारी, नोडल अधिकारी श्री कटकवार, उपार्जन केंद्र के प्रबंधक अशोक कुमार दुबे, फड़ प्रभारी कैलाश कुमार, कंप्यूटर ऑपरेटर सोमेश्वर प्रसाद देवांगन सहित ग्राम के किसान उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान वार्ड पार्षद ने पहली बार धान बिक्री करने पहुंचे किसान जय नारायण कश्यप को फूल-माला पहनाकर सम्मानित किया और उनका स्वागत किया। इसके साथ ही उपार्जन केंद्र में धान खरीदी की प्रक्रिया विधिवत प्रारंभ हुई।

धान खरीदी के शुभारंभ से क्षेत्र के किसानों में उत्साह देखने को मिला। किसानों ने उम्मीद जताई कि उपार्जन केंद्र में धान खरीदी की व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित होगी और उन्हें अपनी उपज बेचने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी