सारंगढ़। आगामी नगर पालिका चुनाव को लेकर सारंगढ़ की सियासी सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। अध्यक्ष और पार्षद पदों के संभावित दावेदारों के बीच इस बार निर्दलीय समीकरण भी चर्चा का विषय बने हुए हैं। सभी पार्टी अभी यह मंथन करने मे जुटे हुए है की किसे अध्यक्ष और किस वार्ड पर किसको पार्षद प्रत्यासी के रूप मे मैदान मे उतारा जाये क्योंकि सभी पार्टी के पास कार्यकर्त्ता की संभावित लंबी सूची है इसी बिच मे अब कुछ ऐसे भी चेहरे है जिसे किसी पार्टी से जुड़ाव नहीं बालकी सिधे निर्दलीय तौर पर चुनावी मैदान मे उतरने की तैयारी कर रहे इसी बिच एक नाम सम्मेलाल कुर्रे चर्चा मे आ रहा आपको बता दे सिधे अध्यक्ष की चुनाव की दावेदारी करने की तैयारी मे जुटे हुए कुर्रे यहाँ तक नगर की कई प्रमुखजनों से चर्चा भी कर रहे की क्या वह निर्दलीय तौर पर मैदान मे उतरते है तो समीकरण क्या होगा चुनावी बाजार मे उतर कर मेल जोल भी शुरू कर दिए है फिलहाल आपको बता दे सम्मेलाल कुर्रे पूर्व मे भी निर्दलीय पार्षद का चुनाव लड़ चुके है जो इस बार उसी मंशा से ही नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनावी मैदान में उतरने की चर्चाएं जोरों पर हैं। उन्होंने अध्यक्ष पद के लिए निर्दलीय दावेदारी पेश करने का दावा करने की बात सामने आ रही है चर्चाओ से जाहिर है अब राजनीतिक दलों को सीधी चुनौती देने के संकेत दिए हैं। पहले ही निर्दलीय पार्षद चुनाव लड़कर जीते थे जिससे उनके वार्ड और नगरवासियों के बीच मजबूत पकड़ कहते है
स्थानीय स्तर पर सम्मेलाल कुर्रे की पहचान एक सक्रिय और जमीनी नेता के रूप में भी रही है। अपने पूर्व पार्षद कार्यकाल के दौरान उन्होंने लोगों की समस्याओं को लेकर बेहतर काम करते हुए बीते है ऐसे मे क्या अब निर्दलीय रूप से चुनावी मैदान मे उतरते है तो क्या इस बार जनता उसमे भरोसा करेंगी खैर चुनावी नतीजा समय पर सामने आएंगे लेकिन सारंगढ़ नगर पालिका मे पार्टियों के साथ निर्दलीय नेताओं ने भी अपना किसमत आजमाने मे मैदान पर उतरने की तैयारी कर रहे है

More Stories
जिला अस्पताल की स्वास्थ्य सुविधाओं का सीएमएचओ ने लिया जायजा, मरीजों से सीधे संवाद कर जानी उपचार व्यवस्था
हमारी सरकार पूर्णतः किसान हितैषी : जगन्नाथ पाणिग्रहीप्रति एकड़ ₹13,839 की अंतर राशि को लेकर भाजपा ने की प्रेस वार्ता
धान खरीदी केंद्र की दूरी को लेकर किसानों में आक्रोश, सुवरगुड़ा के किसानों ने दी सड़क जाम की चेतावनी