February 5, 2026

अज्ञात वाहन की ठोकर से चीतल घायल

खबर शेयर करें

पिथौरा : गोपाल लहरिया

पिथौरा में आज शाम को राष्ट्रीय राजमार्ग पर ग्राम झलप के समीप चिरको मार्ग पर एक चीतल अज्ञात वाहन की चपेट में आने से घायल हो गया,लिहाजा ग्रामीण अपने सामर्थ्य के अनुसार चीतल की सेवा में लगे रहे
इन दिनों पड़ रही भीषण गर्मी का असर मानव के अलावा पक्षियों एवं वन्य प्राणियों पर भी व्यापक रूप से पड़ रहा है l
पानी की तलाश में भटकते वन्य प्राणी आबादी की ओर बढ़ रहे है,जिससे दुर्घटना के शिकार भी हो रहे है l
सोमवार की शाम रायतुम जंगल की ओर से पानी की तलाश करता चीतलों का झुंड झलप के समीप चिरको मोड़ के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पार कर रहा था की एक चीतल अज्ञात वाहन की चपेट मे आ गया l
ग्रामीण प्रत्यक्षदर्शियों ने घायल चीतल देखकर लगातार 112 एवं वन अफसरों को कॉल करते रहे परंतु किसी ने भी कॉल रिसीव नहीं किया l
लिहाजा देर शाम तक ग्रामीणों ने स्वयं चीतल को बचाने अपने स्तर पर जुट गए l
ज्ञात हो कि सप्ताह भर पूर्व ही पिथौरा के समीप एक भालू भी ज्ञात वाहन की चपेट आने से मारा गया था,लेकिन शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों में इस भीषण गर्मी से निपटने लगातार पानी की व्यवस्था स्थानीय प्रशासन द्वारा की जा रही है,लेकिन भारी भरकम बजट के बाद भी वन विभाग वन्य प्राणियों के लिए वनो में पानी की व्यवस्था नहीं कर पा रही है वन विभाग,आखिर क्यों