November 17, 2026

अपडेट खबर – राखी से एक दिन पहले घर में टूटा दुखों का पहाड़, नाले में बहे 10 वर्षीय मासूम का मिला शव

खबर शेयर करें

सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। राखी के त्योहार से ठीक एक दिन पहले एक परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं। नाले में बह गए 10 वर्षीय मासूम सहदेव बारिहा का शव कई घंटों की तलाश के बाद बरामद कर लिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम ठेंगाकोट निवासी सहदेव बारिहा, अपने साथियों के साथ नहाने के लिए गया था। इसी दौरान वह नाले के तेज बहाव में बह गया।

घटना के बाद से ही परिजन और ग्रामीण उसकी तलाश में जुटे हुए थे। बीती रात DDRF की टीम भी मौके पर पहुंची और लगातार रेस्क्यू अभियान चलाया गया। काफी घंटों की मशक्कत के बाद आखिरकार मासूम का शव बरामद कर लिया गया।

मासूम की मौत की खबर मिलते ही गांव में मातम पसर गया है। राखी से पहले हुई इस दर्दनाक घटना ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया है।