February 5, 2026

वार्षिक बैठक व्यापारी प्रकोष्ठ रायपुर संभाग का संपन्न हुआ

खबर शेयर करें

बसना : गोपाल लहरिया

बाबा बिशासहे कुल कोलता समाज संभाग रायपुर के व्यापारी प्रकोष्ठ का वार्षिक बैठक विगत दिनों बसना में व्यापारी प्रकोष्ठ रायपुर संभाग अध्यक्ष अविनाश साहू की अध्यक्षता में संपन्न हुआ,जिसमें पूरे संभाग से अलग-अलग व्यवसाय करने वाले व्यापारियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में व्यापारी प्रकोष्ठ रायपुर संभाग के सलाहकार व छत्तीसगढ़ कोलता समाज के प्रदेश सचिव युगल किशोर प्रधान,युवा प्रकोष्ठ छग कोलता समाज प्रदेश अध्यक्ष एवं सलाहकार दीपक प्रधान डा.हरेकृष्ण प्रधान सलाहकार,आंचलिक सभा सरायपाली व्यापारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष नरोत्तम बारीक,पिथौरा आंचलिक व्यापारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष सुरेन्द्र साहू,पूर्व युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष मोक्ष प्रधान उपस्थित थे। इस अवसर पर तोष प्रधान ने व्यापारियों को किसी भी परिस्थिति में कभी हार न मानने के लिए प्रेरित किया व युवाओं को स्वरोजगार स्थापित करने के लिए हर संभव मदद का आश्वाशन भी दिया।
दीपक प्रधान ने व्यापारी कल्याण कोष के महत्व को समझाते हुए बताया कि अगर हमारे पास कोष हो तो नए व्यापारियों को आगे आने के लिए आर्थिक सहयोग के साथ ही किसी व्यापारी के परिवार पर कोई विपदा आई तो उनको भी कुछ आर्थिक सहयोग प्रदान किया जा सकता है। हरिकृष्ण प्रधान व दीपक प्रधान ने न्यूनतम शुल्क पर बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए एक स्कूल संचालित करने पर जोर दिया है जो स्कूली पाठ्यक्रम के साथ स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम पर आधारित हो।
युगल किशोर प्रधान ने बैठक की प्रसंशा करते हुए नए व्यापारियों को प्रोत्साहित करने के लिए आगामी रामचंडी दिवस के अवसर पर भव्य व विशाल व्यापार मेला आयोजित करने का सुझाव दिया।
मोक्ष प्रधान ने किसी भी व्यापार क्षेत्र में सफलता प्राप्त करने के लिये परिवार के महत्व को रेखांकित किये।
सुरेन्द्र साहू ने व्यापारिक जनगणना को महत्वपूर्ण बताते हुए जल्द से जल्द इसका प्रारूप तय करने पर जोर दिया।
उद्बोधन के पश्चात बैठक में व्यापारियों की गणना कराने,व्यापारियों से संबंधित एक पत्रिका का विमोचन रामचंडी दिवस के अवसर करने,
व्यापार कल्याण कोष की रूपरेखा तय करने,युवाओं व महिलाओं को व्यापार में आगे लाने के लिए शासकीय योजनाओं से जोड़ने,भव्य व्यापार मेला का आयोजन करने संबंधी निर्णय लिए गए।
उक्त कार्यक्रम में सरायपाली से नारायण साहू,तरुण प्रधान,समीर प्रधान,देवेन प्रधान,कमल कुमार भोई, शिवलाल प्रधान, राकेश साहू, सांकरा से आशीष प्रधान,गुणसागर नायक, बिरेंद्र नायक,सचिन साहू,उमेश साहू, राजेश बारीक पिथौरा से सुरेन्द्र साहू, त्रिलोचन प्रधान,जगत प्रधान,राजेश साहू,हरिबंधु साहू,
रायपुर से लोकेश प्रधान,ओमप्रकाश प्रधान,युवराज भोई,लोकेश भोई, दीपक प्रधान,डॉ.हरिकृष्ण प्रधान,स्वपनेन्द्र साहू,
गड़फुलझर से श्री सौरभ साहू,
बसना से चितरंजन साहू,नयन प्रधान, शिरीष साहू,परमानंद विशाल,मनोज साहू एवं पथरला से विक्रम प्रधान, अनिल प्रधान एवम अरुण भोई,बया से राजू साहू एवं दिगेश प्रधान आदि व्यापारीगण उपस्थित रहे।
उक्त जानकारियां कार्यक्रम संचालक कमल कुमार भोई(संगठन प्रभारी व्यापारी प्रकोष्ठ रायपुर संभाग)द्वारा दी गई।