बसना : गोपाल लहरिया
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वनपरिक्षेत्र अधिकारी बसना के उपस्थिती में वन कर्मचारियों के दुआरा पौधारोपण किया गया और साथ में माननीय न्याय धीश के द्वारा गुलमोहर पौधा का रोपण किया गया,साथ ही साथ आसपास के लोगो को पर्यावरण को सन्तुलित रखने के लिए जागरूक किया गया l
पर्यावरण दिवस दुनिया भर लगभग 143 देश इस दिन को मनाते हैं,जिसे राष्ट्र संघ द्वारा किया गया थाl
विश्व पर्यावरण दिवस हर वर्ष 5 जून को मनाया जाता है,और इस दिन की स्थापना संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा किया गया था l
भारत समेत पूरे विश्व में प्रदूषण तेजी से फैल रहा है, बढ़ते प्रदूषण के कारण प्रकृति खतरे में है l
प्रकृति जीवन जीने के लिए किसी भी जीव को हर जरूरी चीज उपलब्ध कराती है,ऐसे में अगर प्रकृति प्रभावित होगी तो जीवन प्रभावित होगा l
प्रकृति को प्रदूषण से बचाने के उद्देश्य से पर्यावरण दिवस मनाने की शुरुवात हुई, इसका उद्देश्य पर्यावरण के साथ मानवीय गतिविधियों के हस्तक्षेप को कम करना है और उस दिन लोगो को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया जाता है और प्रकृति को दूषित होने से बचाने के लिए प्रेरित किया जाता हैं l
पर्यावरण दिवस मनाने की नीव 1972 में रखी गई जब संयुक्त राष्ट्र संघ ने पहला पर्यावरण दिवस मनाया है और हर साल इस दिन को मनाने का एलान किया,क्योंकि पहला पर्यावरण सम्मेलन 5 जून 1972 को मनाया गया था,जिसमे 119 देशों ने भाग लिया थाl
स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम में सम्मेलन हुआ,संयुक्त राष्ट्र संघ महासभा ने मानव पर्यावरण पर स्टॉकहोम सम्मेलन के पहले दिन को चिन्हांकित करते हुए 5 जून को पर्यावरण दिवस के तौर पर नामित कर लिया और हर वर्ष 5 जून को पर्यावरण दिवस मनाया जाता है l








More Stories
छत्तीसगढ़ मे 43 आईएएस अधिकारियो का ट्रांसफर,,,, सारंगढ़ कलेक्टर बदले गए || देखे पूरी सूची
बंगाल, असम और पुडुचेरी बीजेपी ने की बडी जीत हासिल, पवनी में कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला भाजपा की कामकाजी बैठक संपन्न