सरायपाली : गोपाल लहरिया
अन्तर्राष्टीय पर्यावरण दिवस 5 जून 2024 के अवसर पर भारती इंस्टिट्यूट ऑफ़ नर्सिंग सरायपाली में लगभग 150 पौधों का वृक्षारोपण किया गया, जिसमे महाविद्यालय के चेरयमेन विश्वजीत गुप्ता एवं संचालक राजेश मित्तल,भारती हॉस्पिटल के डॉक्टर कुलदीप वशिष्ट एवं डॉक्टर रेनू वशिष्ट,प्राचार्य प्रिया जोसेफ एवं समस्त शिक्षक और छात्र-छात्राओं के द्वारा वृक्षारोपण किया गया l
इस अवसर पर महाविद्यालय के संचालक ने कहा की विश्व पर्यावरण दिवस को मनाने के पीछे मुख्य उद्देश्य पर्यावरण के हो रहे नुकसान की तरफ लोगो का ध्यान आकर्षण करना है,माना जाता है की पर्यावरण के हो रहे लगातार नुकसान से मानव जीवन को भी नुकसान होता है क्योंकि हमारा जीवन हमारे पर्यावरण से जुड़ा होता हैं l
लोग लगातार बढ़ रहे प्रदुषण से परेशान है इसका हमारी प्रतिरक्षातंत्र पर सीधा असर पड़ता हैं,ग्लोबल वार्मिंग से बचने के लिए पर्यावरण का संरक्षण बेहद जरुरी हैं एवं प्रकृति की संतुलन के लिए वृक्ष लगाना हर व्यक्ति का दायित्व हैं मानव जीवन के कल्याण के लिए प्रति वर्ष वृक्षारोपण करना अति अवश्क हैं,साथ ही साथ उन्होने वृक्षारोपण के लिये प्रेरित कर समस्त छात्र-छात्राओं का मनोबल बढ़ाया एवं सभी छात्र-छात्राओं ने अपने लगाये वृक्ष की संरक्षण का संकल्प लिए।
इस वृक्षारोपण के लिए शासकीय संजय निकुंज रोपणी ग्राम किसडी एवं शासकीय घंटेश्वरी नर्सरी सिंघोड़ा के द्वारा विभिन्न
प्रजातिओं के पौधें उपलब्ध कराया जिसके लिए संस्था प्रबंधक ने उनका आभार व्यक्त किया।

More Stories
छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड रायगढ़ ने किया डॉ.मनीषा त्रिपाठी को सम्मानित
कमजोर प्रगति वाले जिलों की विशेष समीक्षा, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने ली वर्चुअल बैठक
डौंडी में अवैध शराब के खिलाफ जनआक्रोश, जनप्रतिनिधियों व महिलाओं ने थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन