सारंगढ़ बिलाईगढ़, 6 जून 2024/जिले के सारंगढ़ विकासखंड के ग्राम मुड़पार बड़े पोस्ट चांटीपाली के दिव्यांग श्री भभीखन साहू को कलेक्टोरेट सारंगढ़ के मुख्य द्वार में कलेक्टर श्री धर्मेश कुमार के मुख्य आतिथ्य में पुलिस अधीक्षक श्री पुष्कर शर्मा ने समाज कल्याण विभाग के माध्यम से ट्रायसायकल प्रदान किया। यह ऐसी घटना है जिसमें ट्रायसायकल मिलने से दिव्यांग श्री भभीखन से कई गुना खुशी कलेक्टर श्री धर्मेश साहू के चेहरे में अथाह खुशी की मुस्कुराहट और पुलिस अधीक्षक श्री पुष्कर शर्मा के चेहरे में मुस्कुराहट दिखाई दिए। यह आत्मिक शांति और एक भला कार्य समाज कल्याण विभाग के नाम को वास्तविक पहचान दिलाता है। ये भी गौर करने वाली बात है कि कलेक्टर श्री साहू के नाम अनुरूप धर्म के देव (धर्मेश) हैं। अब दिव्यांग श्री साहू को जब तक ट्रायसायकल साथ दें तब तक उनके दैनिक जीवन के कार्यों में सहूलियत मिलेगा।

More Stories
ब्रेकिंग न्यूज,,,पीएम श्री सेजेस के प्राचार्य पद से हटाए गए एल.पी. पटेल,,, जे आर डहरिया को अतिरिक्त प्रभार
प्रथमिक स्वास्थय केंद्र गोड़म में 41वां राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़ा कार्यक्रम का सफल आयोजन
राखी के पवित्र धागे में समाहित है प्रेम,विश्वास और संस्कारों की शक्ति — सुरोतीलाल लकड़ा