महासमुंद : गोपाल लहरिया
महासमुंद कलेक्टर प्रभात मलिक ने आज समय-सीमा की बैठक लेकर जिला अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए l मलिक ने प्राइवेट स्कूल संचालकों की शिकायत मिलने के बाद संचालकों को शिक्षा विभाग से हर वर्ष मान्यता लेकर ही स्कूल संचालन करने के निर्देश दिए है।
उन्होंने सभी कार्यालयों में अधिकारी-कर्मचारियों को समय पर कार्यालय पहुंचने निर्देशित किया है। शासकीय योजनाओं के संबंध में समीक्षा करते हुए कहा कि सभी योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी अद्यतन कर लेवें।
उन्होंने श्रम विभाग अंतर्गत पात्र हितग्राहियों का अधिक से अधिक पंजीयन कराने तथा लाभान्वित करने के निर्देश दिए है।
राशनकार्ड धारकों से राशन कार्ड में मौजूद सदस्य की मृत्यु उपरांत नाम विलोपित कराने निर्देशित किया है,इसके अलावा उन्होंने विशेष पिछड़ी जनजाति के लोगों का किसान क्रेडिट कार्ड बनवाने तथा पात्र युवतियों का एनएम में भर्ती कराने हेतु निर्देश दिए है।
कलेक्टर मलिक ने पेयजल परिरक्षण अधिनियम के तहत २ाहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के जल अभावग्रस्त क्षेत्रों में बोर खनन प्रतिबंधित करते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए हैं l

More Stories
हमारी सरकार पूर्णतः किसान हितैषी : जगन्नाथ पाणिग्रहीप्रति एकड़ ₹13,839 की अंतर राशि को लेकर भाजपा ने की प्रेस वार्ता
धान खरीदी केंद्र की दूरी को लेकर किसानों में आक्रोश, सुवरगुड़ा के किसानों ने दी सड़क जाम की चेतावनी
सेवा सहकारी समिति उपकेंद्र कंठी पाली में धान खरीदी का विधिवत शुभारंभ