सरायपाली : गोपाल लहरिया
सरायपाली नगरपालिका के समस्त वार्डो के नालियो में जल भराव छेत्र को चिह्नांकित कर बरसात पूर्व साफ-सफाई कर कीटनाशक के छिड़काव हेतु संगम सेवा समिति के संस्थापक प्रखर अग्रवाल ने मुख्य नगरपालिका अधिकारी एवं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को ज्ञापन दिया और ध्यानाकर्षण कराया कि बरसात में वार्ड वासी परेशान ना हो इसलिए बरसात पूर्व ही नालियो की साफ-सफाई कर कीटनाशक का छिड़काव किया जाए जिससे मच्छर,मक्खी के प्रकोप,डेंगू मलेरिया जैसी बीमारियों से वार्ड वासी परेशान न हो और धन-जन का नुकसान ना हो l
मीडिया से बात करते हुए प्रखर ने बताया कि कई वार्ड वासीयों ने उन्हें दूरभाष के माध्यम से जानकारी दी कि उनके वार्ड में नालियो की नियमित साफ-सफाई नहीं होती है जिससे मच्छर मक्खी की संख्या बढ़ती जा रही है,अतः आगामी बरसात को देखते हुए संगम सेवा समिति ने ज्ञापन देकर इस समस्या की ओर अधिकारियों का ध्यानाकर्षण करवाया है,उस समय समिति के सदस्य तुषार सेन,आशीष सेन,प्रखर शर्मा,विजय नाग,तरुण गड़तिया,आयुष साहू उपस्थित थे।








More Stories
छत्तीसगढ़ मे 43 आईएएस अधिकारियो का ट्रांसफर,,,, सारंगढ़ कलेक्टर बदले गए || देखे पूरी सूची
बंगाल, असम और पुडुचेरी बीजेपी ने की बडी जीत हासिल, पवनी में कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला भाजपा की कामकाजी बैठक संपन्न