सारंगढ़ बिलाईगढ़, 15 जून 2024/जिले के खनिज विभाग की जांच टीम ने बिलाईगढ़ क्षेत्र का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान रेत के अवैध परिवहन में शामिल 02 ट्रैक्टर को जप्त कर थाना भटगांव के सुपुर्दगी में दिया गया। इसके आगे की कार्यवाही छ्त्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015 एवम् ख़ान एवं खनिज विकास आधिनियम 1957 की धारा 21 के तहत की जाएगी। अवैध उत्खनन परिवहन एवं भण्डारण पर कार्यवाह निरंतर जारी रहेगा। खनिज जांच टीम में दीपक पटेल, अनुराग नंद आदि शामिल थे।

More Stories
हमारी सरकार पूर्णतः किसान हितैषी : जगन्नाथ पाणिग्रहीप्रति एकड़ ₹13,839 की अंतर राशि को लेकर भाजपा ने की प्रेस वार्ता
धान खरीदी केंद्र की दूरी को लेकर किसानों में आक्रोश, सुवरगुड़ा के किसानों ने दी सड़क जाम की चेतावनी
सेवा सहकारी समिति उपकेंद्र कंठी पाली में धान खरीदी का विधिवत शुभारंभ