February 5, 2026

स्व.तेजमती पटेल को श्रद्धांजलि देने पहुंचे वित्त मंत्री ओपी चौधरी

खबर शेयर करें

शोक संतप्त भाजपा महामंत्री चूड़ामणि पटेल जी को बंधाया ढांढस

सरिया -बहुत दुख होता है जब कोई इंसान हमारी बीच से चला जाता है। हम उस व्यक्ति के साथ बिताए पल और उसके प्यार को भूल नहीं सकते। यह एक दुःख की घड़ी होती है जिसमें परिवार और खुद पर धीरज रखने की आवश्यकता होती है।
भारतीय जनता पार्टी मण्डल-सरिया के महामंत्री और अखिल भारतीय अघरिया समाज क्षेत्र-बरमकेला के मीडिया प्रभारी चूड़ामणि पटेल की माता तेजमती पटेल के निधन उपरांत छत्तीसगढ़ प्रदेश के यशस्वी वित्त मंत्री माननीय ओपी चौधरी जी शनिवार दोपहर को उनके गृह निवास साल्हेओना अपने काफिले के साथ पहुंचे।
मौके पर उनके साथ क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता जगन्नाथ पाणिग्राही एवं रायगढ़ के पूर्व विधायक विजय अग्रवाल,गुरूपाल सिंह भल्ला,श्रीकांत सोमावार,विवेक रंजन सिन्हा,सुरेश गोयल,पवन शर्मा,बब्बल पाण्डेय,दीबेश सोलंकी,मुक्तिनाथ बबुआ सहित भारी संख्या में भाजपा के अन्य नेतागण मौजूद थे।
माननीय मंत्री जी ने सर्वप्रथम चूड़ामणि पटेल जी के माता स्व. तेजमति पटेल जी के तैल चित्र पर श्रीफल व पुष्पांजलि अर्पित कर दिवंगत आत्मा को शांति और मोक्ष प्रदान करने हेतु ईश्वर से प्रार्थना किया।
ज्ञातव्य हो कि विभिन्न व्यक्तिगत तथा सार्वजनिक आध्यात्मिक अनुष्ठानों में स्व.माताजी अपने सुमधुर कण्ठ से अखण्ड रामायण मानस पाठ,लक्ष्मी पुराण,कार्तिक पुराण,शनि मेला,त्रिनाथ मेला जैसे शास्त्र पुराणों का गायन करती थी।
बचपन में ही चूड़ामणि पटेल के पिताश्री की मृत्यु हो जाने के बाद वे माता और पिता दोनों का जिम्मेदारी बखूबी निभाते हुए माता स्व.तेजमती पटेल जी ने अपने दोनों बच्चों चूड़ामणि एवं कविता (तिलोत्तमा) का पालन पोषण किया और अपने बच्चों को कभी भी पिता की कमी का महसूस होने नहीं दिया।

माता तेजमती पटेल के निधन से गहरा दुःख हुआ: ओपी चौधरी



परिवार जिसका मंदिर था,स्नेह जिसकी शक्ति थी।
परिश्रम जिसका कर्तव्य था, परमार्थ जिसकी भक्ति थी।।
अपने स्वास्थ्य की चिंता किए बगैर विभिन्न सामाजिक व धार्मिक अनुष्ठानों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने वाली माता तेजमती पटेल के निधन से गहरा दुःख हुआ,जो एक अपूरणीय क्षति है।
उन्होंने चूड़ामणि पटेल के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते ढांढस बंधाया और कहा कि इस विषम परिस्थिति में हम आपके साथ है।

इनकी रही उपस्थिति:

इस दौरान मण्डल अध्यक्ष परदेशी प्रधान,महामंत्री राधामोहन पाणिग्राही,जिला उपाध्यक्ष कैलाश पण्डा,जिला पंचायत सदस्य कैलाश नायक,नगर पंचायत अध्यक्ष स्वप्निल स्वर्णकार उपाध्यक्ष अरूण शराप,पुर्व अध्यक्ष गोविंद अग्रवाल,जुगल अग्रवाल,मुरारी नायक,ओंकार पटेल,श्रवण कुमार सा, राजकिशोर पाणिग्राही,जयरतन पटेल,ईश्वर साहू,राधाकांत देहरी समेत सैकड़ों की संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बंधु उपस्थित थे।