पिथौरा : गोपाल लहरिया
यूनियन के द्वारा आगामी वर्षा ऋतु पर शासकीय जगह पर वृक्षारोपण करने का विचार
छ.ग.जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन पिथौरा इकाई की मासिक बैठक का आयोजन प्रदेश अध्यक्ष अमित गौतम एवं जिला अध्यक्ष बलराज नायडू के मार्गदर्शन में स्थानीय पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में किया गया।
इस दौरान जिलाध्यक्ष बलराज नायडू ने सभी पत्रकारों से संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से विचार-विमर्श किया साथ ही बैठक में सर्व समिति से आगामी जुलाई माह में धरती को बचाने के लिए वर्षा ऋतु पर शासकीय कार्यालय स्कूल कॉलेज वह अन्य जगहों पर यूनियन के द्वारा पौध रोपण करने का विचार किया गया ।
बैठक के दौरान गौरव चंद्राकर ब्लॉक अध्यक्ष ने कहा किसी भी पत्रकार को रिपोर्टिंग में कोई परेशानी होती है,तो संस्था हमेशा पत्रकार के साथ कंधा से कंधा मिलाकर खड़े रहने की बात कही।
कार्यक्रम के अंत पर संगठन के कार्यकारिणी सदस्य एवं पदाधिकारियों को यूनियन का नवीनीकरण आई कार्ड वितरित किए गए,इस बैठक में मुख्य रूप से बलराज नायडू जिला अध्यक्ष,आनंद अग्रवाल जिला उपाध्यक्ष,गौरव चंद्राकर ब्लॉक अध्यक्ष,जिला कार्यकारिणी संतराम कुर्रे,संतोष गुप्ता,रमेश श्रीवास्तव,गोविंद शर्मा,ब्लॉक पदाधिकारी लोकनाथ खुटे,चंद्रशेखर प्रभाकर,राजेश साव,कमलेश डडसेना, राजा बाबू उपाध्याय,राजकुमार अग्रवाल,बद्री प्रसाद दुबे,खगेश्वर साहू, युवराज चौहान,नरेश कोसरिया मुख्य रूप से उपस्थित थे।

More Stories
छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड रायगढ़ ने किया डॉ.मनीषा त्रिपाठी को सम्मानित
कमजोर प्रगति वाले जिलों की विशेष समीक्षा, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने ली वर्चुअल बैठक
डौंडी में अवैध शराब के खिलाफ जनआक्रोश, जनप्रतिनिधियों व महिलाओं ने थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन