सारंगढ़ बिलाईगढ़, 18 जून 2024/कलेक्टर श्री धर्मेश कुमार साहू ने किसानों, जिले के नागरिकों, स्कूली बच्चों आदि के जरूरी कार्यों को मद्देनजर सभी प्रभारी राजस्व निरीक्षक (आर आई) को निर्देशित किया है कि वे संबंधित पटवारी के कार्यालय में उपस्थित होकर जनता के कार्यों को प्रतिदिन करें। कलेक्टर ने कहा है कि सभी राजस्व निरीक्षक जिले के जनता, नागरिकों को पटवारी संबंधी नकल, नक्शा, पटवारी प्रतिवेदन जैसे कार्य तत्काल उपलब्ध कराएं। उल्लेखनीय है कि किसानों को कृषि के खाद बीज के साथ साथ पीएम किसान सम्मान निधि और अन्य योजनाओं के लिए पटवारी संबंधित कार्य जुड़े होते हैं। इसी प्रकार स्कूली बच्चों के जाति, निवास और आय प्रमाण पत्र के आवेदन के लिए भी पटवारी प्रतिवेदन जरूरी है।








More Stories
छत्तीसगढ़ मे 43 आईएएस अधिकारियो का ट्रांसफर,,,, सारंगढ़ कलेक्टर बदले गए || देखे पूरी सूची
बंगाल, असम और पुडुचेरी बीजेपी ने की बडी जीत हासिल, पवनी में कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला भाजपा की कामकाजी बैठक संपन्न