सरायपाली : गोपाल लहरिया
सराईपाली की प्रतिष्ठित सेवा समिति संगम सेवा समिति द्वारा सराईपाली नगर छेत्र में नये मतदाताओं का नाम जोड़ने के लिए हर घर-घर,हर वार्ड-वार्ड अभियान चला कर नाम जोड़ने का कार्य आरंभ किया गया है,जिसके तहत 18 वर्ष आयु सीमा पूर्ण करने वाले लोगो का नाम मतदाता सूची में जोड़ा जा रहा है,जिसके लिये संगम सेवा समिति के सदस्य हर घर जाकर ऐसे लोगो को चिह्नांकित कर रहे है जिनका नाम मतदाता सूची में नही है ऐसे लोगो का नाम जुड़वाने में मदत करेंगे,इस विषय पर समिति के संस्थापक प्रखर अग्रवाल ने मीडिया को बताया कि हमारा उद्देश्य लोगो को मतदान के प्रति जागरूक करना है और नये लोगो का नाम मतदाता सूची में जोड़ कर नये मतदाताओं को उनके वोट के महत्व को समझाना है और जिसे भी अपना मतदाता सूची में नाम जुड़वाना हो वह समिति के कार्यालय में संपर्क कर सकते है इस कार्य में समिति के सदस्य तुषार सेन,आशीष सेन,आयुष साहू,तरुण गड़तिया,अमित पटेल,प्रखर शर्मा,रिंकु पटेल,अमन ठाकुर,विजय नाग,अभिनय शाह,अभय नंद का विशेष योगदान है !








More Stories
अगर आपकी भी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो चिंता मत करिये,,, लग रहा जन समस्या निवारण शिविर || जाये जरूर
सारँगढ जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन 27 मार्च को, एसडीएम ने जारी किए निर्देश
वन अधिकार समिति में सदस्य बनीं सुश्री नीलिमा श्याम से आदिवासी क्षेत्र के विकास को नई उम्मीद