दिनांक 01/03/2023 से 21/04/2023 तक मार्च अप्रैल के हड़ताल अवधि के मानदेय के संबंध को लेकर स्कूल सफाई कर्मचारी संघ 24 -06 -2024 को सारँगढ़ बिलाईगढ़ कलेक्टर जनदर्शन में और एक ज्ञापन सौपा जिसमे लेख है कि हम समस्त स्कूल सफाई कर्मचारियों का मार्च अप्रैल हड़ताल अवधि के संबंध में एक आवेदन प्रस्तुत किए थे जो संलग्न है। आपके द्वारा आदेशित होने के बावजूद भी बी.ओ. ऑफिस में हम लोगों का कोई भी कार्य नहीं किया जा रहा है पता करने पर बीओ. द्वारा गोल मटोल बात किया जा रहा है। और हम लोगों को किसी प्रकार की कोई भी जानकारी नहीं दिया जा रहा है। जबकि मंत्रालय से आदेशित किया गया है कि स्कूल सफाई कर्मचारियों को हर महीने 05 तारीख तक भुगतान किया जाए इसके बावजूद भी ऐसे कोई माह नहीं है जो पांच तारीख तक भुगतान किया गया हो। हम छोटे कर्मचारियो का हमेशा ही शोषण किया जा रहा है बी.ओ. ऑफिस द्वारा। उक्त ज्ञापन में दुष्यंत लहरे ब्लॉक अध्यक्ष ,गजानंद मैत्री ब्लॉक उपाध्यक्ष,रामकुमार निराला ,अमृत कुमार बरभाठा संकुल, युगल पटेल,ईश्वर चौहान, मन्नु लाल बंजारे,मनोज भारद्वाज,मनोज कुमार निराला,मनोज कुमार ,व अन्य उपस्थित थे







Cannot collect videos from this channel. Please make sure this is a valid channel ID.
Error: No videos found.
Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

More Stories
छत्तीसगढ़ मे 43 आईएएस अधिकारियो का ट्रांसफर,,,, सारंगढ़ कलेक्टर बदले गए || देखे पूरी सूची
बंगाल, असम और पुडुचेरी बीजेपी ने की बडी जीत हासिल, पवनी में कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला भाजपा की कामकाजी बैठक संपन्न