“पौधरोपण का भी पालकों को दिया जा रहा संदेश ।”
घरघोड़ा : शासकीय कन्या पूर्व माध्यमिक शाला घरघोड़ा में शिक्षण सत्र के प्रथम दिवस उत्साह उमंग के साथ छात्राओं पालकों की उपस्थिति में प्रवेश उत्सव मनाया गया।संस्था के प्रभारी प्राचार्य, प्रधानपाठक ने मां शारदे के समक्ष दीप प्रज्वलन कर “प्रवेश उत्सव ” का शुभारंभ किया।इस अवसर पर विद्या की देवी मां शारदे की प्रार्थना छात्राओं के साथ शिक्षिका ज्योति खलखो, अंजू भगत ने सामूहिक रूप से की। शिक्षण सत्र के प्रथम दिन नव प्रवेशित छात्राओं को तिलक लगाकर , स्वागत करते हुए छत्तीसगढ़ शासन से प्राप्त पाठ्य पुस्तकें प्रदान की गई। प्रधान पाठक अखिलेश मिश्रा ने छात्राओं पालकों का अभिनंदन करते हुए सामाजिक स्तर पर शिक्षा की महत्ता बताते हुए स्कूली शिक्षा को समाज के मध्य बेहतर पर्यावरण बनाने पालकों से सहभागिता हेतु अनुरोध करते हुए ध्यान आकर्षण कराया।प्रभारी प्राचार्य हरिश्चंद्र बेहरा ने पाठ्य पुस्तकों को प्रदान करने के साथ नवप्रवेशित छात्राओं का अभिनंदन करते हुए हर्षोल्लास वातावरण में संस्था में बेहतर शिक्षा प्रदान करने, अनुशासन को विद्यार्थी जीवन में प्रमुख विषय बनाने,विद्यालय में अच्छी शिक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने का उद्बोधन दिया।इस अवसर पर नवप्रवेशित छात्राओं के पालक उपस्थित रहे। नव शिक्षण सत्र के ” प्रवेश उत्सव : 2024″ का संचालन करते हुए शिक्षक विजय पंडा ने शासन द्वारा स्कूली शिक्षा को बेहतर करने हेतु संचालित योजनाओं एवं सुविधा की जानकारी देते हुए छात्राओं को नियमित रूप से शाला आने एवं शिक्षा में निरंतर अभ्यास करने की प्रेरणा प्रदान की।शिक्षिका निवेदिता सिंह धनेश्वर शर्मा एवं अन्य ने समस्त छात्राओं को रोली लगाकर स्वागत किया।विद्यालय द्वारा छात्राओं के प्रवेश के समय उपस्थित पालकों को पौधरोपण कर उन्हे सुरक्षित वृद्धि करने हेतु प्रेरित किया जा रहा है ताकि ज्यादा से ज्यादा पौधरोपण के क्षेत्र में जन जागरूक हो सकें।








Cannot collect videos from this channel. Please make sure this is a valid channel ID.
Error: No videos found.
Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

More Stories
छत्तीसगढ़ मे 43 आईएएस अधिकारियो का ट्रांसफर,,,, सारंगढ़ कलेक्टर बदले गए || देखे पूरी सूची
बंगाल, असम और पुडुचेरी बीजेपी ने की बडी जीत हासिल, पवनी में कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला भाजपा की कामकाजी बैठक संपन्न